पटना में तीन दिनों से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मरीजों को मिली राहत
पटना में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिनों से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 09:01 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 09:01 AM (IST)
पटना, जेएनएन। अपनी 12 सूत्रीय मांगों मांगों के समर्थन में बिहार में तीन दिनों से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार की दोपहर हड़ताल खत्म कर दी है। प्रधान सचिव से बातचीत के बाद मिले आश्वासन पर डॉक्टर माने हैं। पटना के पीएमसीएच औऱ एनएमसीएच में काम पटरी पर लौट आया है। जूनियर डॉक्टरों के काम पर लौटने से मरीजों का इलाज शुरू हो गया है।
इसके पहले तीन दिनों तक हड़ताल की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिनों में इलाज के अभाव में आधा दर्जन से अधिक मरीजों की मौत हो गई। 50 से अधिक ऑपरेशन टालने पड़े। पीएमसीएच के अलावा जूनियरों डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा। मरीजों को सरकारी अस्पताल से पलायान होने लगा था। लेकिन हड़ताल समाप्त होने के बाद अब जाकर मरीजों को राहत मिली है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें