Move to Jagran APP

फेसबुक पर बिहार के लड़के से झारखंड की महिला को दोस्ती पड़ी महंगी, अब बता रही दो साल पुरानी बात

रांची की एक महिला को पटना के लड़के से फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ा। दो सालों में आठ लाख रुपये गंवा दिए। महिला ने राजीव नगर थाने में आकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 11:00 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 11:00 PM (IST)
फेसबुक पर बिहार के लड़के से झारखंड की महिला को दोस्ती पड़ी महंगी, अब बता रही दो साल पुरानी बात
रांची की लड़की को पटना के लड़के से दोस्ती महंगी पड़ी। सांकेतिक तस्वीर।

जासं, पटना : फेसबुक पर राजीव नगर के एक लड़के से दोस्ती करना रांची की एक महिला को महंगा पड़ा। उसने दो सालों में आठ लाख रुपये गंवा दिए। जब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई तो महिला बेटे के साथ रामनगरी स्थित युवक के घर पहुंच गई, जहां दोनों की पिटाई की गई। इसके बाद महिला ने राजीव नगर थाने में आकर प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। महिला ने युवक पर किसी और तरह का आरोप नहीं लगाया है। 

loksabha election banner

महिला का आरोप है कि गुरुवार को वह रुपये मांगने के लिए युवक के घर गई थी। वहां उसे और उसके बेटे को युवक के परिवार वालों ने जमकर पीटा। महिला ने युवक पर आठ लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि दो वर्ष पूर्व लाकडाउन के समय उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए युवक से हुई थी। वह पहले से ही पति से परेशान थी। इसके बाद उसने एफआइआर कर पति को जेल भिजवा दिया और खुद पटना आ गई। यहां युवक ने अपार्टमेंट में किराए पर उसे फ्लैट दिलाया, जहां वह बेटे और बेटी के साथ रहने लगी। जांच में पुलिस को मालूम हुआ कि युवक का फ्लैट पर अक्सर आना-जाना था। 25 दिन पहले महिला को पता चला कि युवक दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। इसके बाद वह उसका विरोध करने लगी। इसी क्रम में महिला बकाए रुपये मांगने युवक के घर गई तो वहां उसे और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। महिला ने बताया कि उसकी दो साल पहले पटना के राजीव नगर निवासी लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पति से उसके संबंध खराब होने की बात पर पटना के लड़के ने उसे राजधानी में किराए पर फ्लैट दिला दिया था। इसके बाद वह यही अपने बेटे और बेटी के साथ रहती थी। इस दौरान महिला ने दो साल के अंदर करीब आठ लाख रुपये लड़के को दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.