JDU का ऐलान: फाइनल स्टेज में BJP से सीट शेयरिंग पर बात, घोषणा जल्द
जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायाण सिंह तथा वरीय जदयू नेता आरसीपी सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने क्या बताया, जानिए इस खबर में।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 04:45 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 08:20 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। जदयू की राज्य कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक के बाद इसके फैसलों की जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दी। वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ मीडिया से मुखातिब आरसीपी सिंह ने कहा कि राजग में भाजपा से सीट शेयरिंग पर बात अंतिम चरण में है, जिसकी घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी।
करीब चार घंटे चली बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने मीडिया को बताया कि पार्टी बूथ लेवल तक मजबूती के लिए काम करेगी। राज्य में 80 हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। जिला स्तर पर भी राजनीतिक सम्मेलन किया जाएगा। ऐसे सम्मेलन प्रदेश स्तर तक आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के बाद जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने बताया कि राजग में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत कोई नया मुद्दा नहीं है। इसपर वार्ता लंबे समय से चल रही है। अब यह अंतिम चरण में है। आरसीपी सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।
विदित हो कि रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों व सीट शेयरिंग पर विमर्श किया गया। बताया जाता है कि बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि सीट शेयरिंग पर भाजपा के साथ पार्टी का सम्मानजनक समझौता हो गया है। इसकी केवल घोषणा बाकी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें