Move to Jagran APP

बिहार में जदयू ने खेला दलित कार्ड, पहली अक्टूबर से जिलों में दलित-महादलित सम्मेलन

मिशन 2019 की तैयारी के लिए जदयू ने कमर कस ली है और इसमें दलित कार्ड खेलने को तैयार जदयू ने पहली अक्टूबर से हर जिले में दलित-महादलित सम्मेलन आयोजित करेगा।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 10:21 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 09:01 PM (IST)
बिहार में जदयू ने खेला दलित कार्ड, पहली अक्टूबर से जिलों में दलित-महादलित सम्मेलन
बिहार में जदयू ने खेला दलित कार्ड, पहली अक्टूबर से जिलों में दलित-महादलित सम्मेलन

पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार में जदयू ने दलित कार्ड खेला है। पहली अक्टूबर से जदयू हर जिला में दलित-महादलित सम्मेलन का आयोजन करेगा। मंगलवार को कार्यक्रम का कैलेंडर जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने बताया कि सम्मेलन के लिए छह टीम गठित की गई है।

loksabha election banner

इसके अलावा 19 अक्टूबर से ही सम्मेलन की तैयारी के लिए पार्टी के जिला प्रभारियों का दौरा आरंभ हो जाएगा। एक टीम का वह खुद नेतृत्व करेंगे। 

आरसीपी सिंह ने बताया कि हर टीम में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं को भी शामिल किया गया है। सिंह ने बताया कि दशहरा बाद 25 अक्टूबर से प्रमंडल स्तर पर दलित-महादलित सम्मेलन आयोजित होगा जो 3 नवंबर को संपन्न होगा।

उनके मुताबिक, 25 अक्टूबर को सारण, 26 अक्टूबर को तिरहुत, 27 अक्टूबर को दरभंगा, 28 अक्टूबर को सहरसा, 29 अक्टूबर को पूर्णिया, 30 अक्टूबर को भागलपुर, 31 अक्टूबर को मुंगेर, पहली नंवबर को मगध एवं 3 नवंबर को पटना प्रमंडल में यह सम्मेलन आयोजित होगा। 

जदयू नेताओं की छह टीमें 

टीम -1

1. आरसीपी सिंह, विद्यानंद विकल, मनीष कुमार, रवि कुमार ज्योति, ललन भुईयां, पवन रजक, मनोज तांती, डा. नवीन आर्या, डा. सुहेली मेहता एवं प्रगति मेहता

सम्मेलन की तिथि

1. जमुई                  पहली अक्टूबर

2. बांका                  2 अक्टूबर

3. भागलपुर               3 अक्टूबर

4. मुंगेर                   4 अक्टूबर

5. लखीसराय              5 अक्टूबर

6. नालंदा                 8 अक्टूबर

टीम -2

श्याम रजक, अरुण मांझी, अजय पासवान, डा. हुलेश मांझी, राजेंद्र नट, रूबेल रविदास, रवींद्र तांती, सुरेंद्र रजवार, चंदन कुमार सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, डा. अजय आलोक एवं डा. उपेंद्र प्रसाद

सम्मेलन की तिथि

1. अरवल           पहली अक्टूबर

2. औरंगाबाद        2 अक्टूबर

3. गया              3 अक्टूबर

4. नवादा            4 अक्टूबर

5. जहानाबाद        5 अक्टूबर

6. पटना             6 अक्टूबर

टीम -3

संतोष निराला, शिवाधार पासवान, सविता नटराज, चंद्रशेखर पासवान, सुनील रजक, गजेंद्र मांझी, कुशेश्वर दास तांती, अरुण कुमार सिंह, अंजुम आरा एवं श्वेता विश्वास

सम्मेलन की तिथि

1. रोहतास             पहली अक्टूबर

2. कैमूर               2 अक्टूबर

3. बक्सर              3 अक्टूबर

4. भोजपुर             4 अक्टूबर

5. सारण               5 अक्टूबर

6. सिवान              6 अक्टूबर

7. गोपालगंज           8 अक्टूबर

टीम -4

रमेश ऋषिदेव, रामलषण राम रमन, वीणा भारती, अचमित ऋषिदेव, मुन्ना चौधरी, हरेंद्र तांती, रामगुलाम राम, कामाख्या नारायण सिंह, निखिल मंडल एवं भारती मेहता

सम्मेलन की तिथि

1. सुपौल             पहली अक्टूबर

2. सहरसा            2 अक्टूबर

3. मधेपुरा            3 अक्टूबर

4. अररिया            4 अक्टूबर

5. किशनगंज          5 अक्टूबर

6. पूर्णिया             6 अक्टूबर

7. कटिहार            8 अक्टूबर

टीम -5

महेश्वर हजारी, रत्नेश सदा, मंजू देवी, रामेश्वर रजक, कमल करोड़ी, वर्मा कुमार, राजेश्वर चौपाल, परमहंस कुमार एवं अरविंद निषाद

सम्मेलन की तिथि

1. समस्तीपुर         पहली अक्टूबर

2. दरभंगा            2 अक्टूबर

3. मधुबनी           3 अक्टूबर

4. सीतामढ़ी          4 अक्टूबर

5. शिवहर            5 अक्टूबर

6. वैशाली            6 अक्टूबर

टीम -6

अशोक चौधरी, रवींद्र प्रसाद सिंह, शशिभूषण हजारी, रामचंद्र सदा, हिमराज राम, तूफानी राम, गरीब दास तांती एवं नीरज कुमार

सम्मेलन की तिथि   

1. बेतिया            पहली अक्टूबर

2. मोतिहारी          2 अक्टूबर

3. मुजफ्फरपुर        3 अक्टूबर

4. बेगूसराय          4 अक्टूबर

5. खगडिय़ा          5 अक्टूबर

6. शेखपुरा           6 अक्टूबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.