शादी से पहले तेजस्वी को जगदानंद सिंह ने दी नसीहत, बोले- कुछ लोग रिश्ते तोड़ देते हैं, ट्रबल इंजनों की बात नहीं करुंगा
लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी को लेकर गुपचुप तरीके से दिल्ली में तैयारी की गई है। तेजस्वी अपनी दोस्त राजश्री से गुरुवार को शादी करने वाले हैं। इस बीच लालू यादव के करीबी नेता ने कहा कि पार्टी के लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।
पटना, आनलाइन डेस्क। Tejashwi Yadav Marriage News: लालू यादव (Lalu Yadav) के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी की खूब चर्चा है। बताया जाता है कि तेजस्वी यादव अपनी स्कूल की दोस्त से दिल्ली में गुरुवार को सगाई के बाद शादी करने वाले हैं। इसको लेकर तैयारी भी कर ली गई है। लालू यादव के परिवार के लोग समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस बीच लालू परिवार के काफी करीबी कहे जाने वाले प्रदेश आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि उनसे इस बात पर ना तो लालू ने चर्चा की, न ही दिल्ली जाने से पहले तेजस्वी यादव ने ही कुछ कहा।
शादी को लेकर कहते थे ये बात
तेजस्वी यादव की शादी उनके बचपन की दोस्त राजश्री से हो रही है। इस शादी समारोह की इतना गुप्त रखा गया है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी भनक लालू यादव के करीबी और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मुझे मिली है। वरना तेजस्वी यादव जब पटना से दिल्ली गए थे तो भी मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी। लालू जब बिहार आए थे तब भी इस पर चर्चा नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि, शादी कब करेंगे ये पूछने पर तेजस्वी कहते थे कि चिराग पासवान बड़े भाई हैं वे कर लेंगे तो हम भी कर लेंगे।
तेजस्वी को जगदानंद सिंह ने दी नसीहत
जगदानंद सिंह ने तेजस्वी को नसीहत भी दी। कहा कि कुछ लोग रिश्ते तोड़ देते हैं, जेसे कि ट्रबल इंजनों ने तोड़ा। बिहार की पूरी आबादी शादी को लेकर उनको बधाई देगी। लोगों के मन में ये है कि ये रिश्ता ऐसा होना चाहिए चाहिए, जैसा राम ने सीता के साथ निर्वाह किया। लोकनायक जयप्रकाश ने प्रभा जी के साथ निर्वाह किया। उन्होंने कहा कि जैसे उनके पिता लालू और मां ने रिश्ते का निर्वाह किया।
शादी से पार्टी के लोग हैं अंजान
जगदानंद सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी की जानकारी पार्टी के सीनियर लोगों को नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य तरीके से शादी हो रही है। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद देने का मुझे अधिकारी है। बारात में शामिल हो जाएं इसकी कल्पना तो बिहार के लाखों लोगों की है। प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव को भविष्य के लिए ढेर सारी बधाई भी दी।