इंटर में 50 वस्तुनिष्ठ, 15 लघु और चार दीर्घउत्तरीय प्रश्नों के देने होंगे जवाब
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा-2018 के प्रश्न पत्र का पैटर्न बुधवार को अपलोड कर दिया।
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा-2018 के प्रश्न पत्र का पैटर्न बुधवार की शाम वेबसाइट (www.ढ्डद्बद्धड्डह्मढ्डश्रड्डह्मस्त्र.ड्डष्.द्बठ्ठ) पर अपलोड कर दिया। नए पैटर्न के अनुसार प्रश्न पत्र में एक-एक अंक के 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इनका जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा। लघुउत्तरीय में दो-दो अंक के 22 प्रश्न होंगे, इनमें से परीक्षार्थियों को 15 का जवाब देना होगा। पांच-पांच अंक के चार दीर्घउत्तरीय प्रश्नों का जवाब देना होगा। इसके सभी प्रश्नों में विकल्प दिए जाएंगे। मानविकी विषयों के पैटर्न में अंतर होगा। जिन विषयों में कम अंक की परीक्षा होगी। उनमें उसी अनुपात में तीनों कोटि के प्रश्नों की संख्या कम होगी।
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2018 के लिए प्रश्न पत्र के पैटर्न में समिति द्वारा बदलाव किया गया है। अपलोड पैटर्न के आधार पर ही 14 से 21 नवंबर के बीच सेंटअप परीक्षा होगी। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2018 के लिए प्रश्न पत्र पैटर्न की विस्तृत जानकारी समिति कीवेबसाइट पर सात नवंबर को दी जाएगी।
100 और 70 अंक की होगी थ्योरी
इंटर में गणित, लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, दर्शनशास्त्र और समाजशास्त्र में 100 अंक के प्रश्न होंगे। वहीं, भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, उद्यमिता, मनोविज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, कृषि, कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एवं वेब टेक्नोलॉजी, योग एवं शारीरिक शिक्षा में थ्योरी 70 अंकों की होगी। प्रैक्टिकल में 30 अंक दिए जाएंगे। 70 अंक वाले पेपर में 35 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। वहीं, 15 लघुउत्तरीय में 10 तथा तीन दीर्घउत्तीरय प्रश्नों के जवाब देने होंगे।
मानविकी विषयों का अलग होगा पैटर्न
¨हदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मैथिली, भोजपुरी, मगही, उर्दू, फारसी, अरबी तथा बंगला की परीक्षा 100 अंकों की होगी लेकिन अन्य विषयों से इनका पैटर्न जुदा होगा। 50 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। निबंध आठ अंक का होगा, इसमें पांच विकल्प में से किसी एक का जवाब देना होगा। व्याख्या में चार-चार अंक के गद्य और पद्य होंगे। पत्र लेखन पांच अंक का होगा। लघु उत्तरीय आठ प्रश्न होंगे, इनमें से पांच का जवाब देना होगा। पांच-पांच अंक के तीन दीर्घउत्तरीय तथा संक्षेप चार अंक का होगा।
10-10 अंक के होंगे गद्य और पद्य
50 अंक की ¨हदी, उर्दू, अंग्रेजी तथा मौथिली में 25 प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे। इनके प्रश्न पाठ्य-पुस्तक, व्याकरण तथा रचनात्मक संबंधी होंगे। गद्य और पद्य से 10-10 अंक के प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न का एक विकल्प होगा। व्याकरण से पांच अंक के प्रश्न होंगे।
संगीत में 30 अंक की होगी थ्योरी
सेंटअप परीक्षा में संगीत में थ्योरी 30 अंक की होगी। एक-एक अंक के 14 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। दो अंक के छह लघुउत्तरीय प्रश्न होंगे इनमें से चार का जवाब देना होगा। चार-चार अंक के दो दीर्घउत्तरीय प्रश्न के जवाब देने होंगे। दोनों का विकल्प होगा। वार्षिक परीक्षा में बदलाव संभावित है। बोर्ड ने थ्योरी और प्रैक्टिकल को 50-50 अंक करने का प्रस्ताव विभाग के पास भेजा है। सहमति होने की स्थिति में बदलाव संभव है।
व्यावसायिक कोर्स के प्रश्न 100 अंक के होंगे
बोर्ड द्वारा निर्धारित 27 ट्रेडों में छात्र किसी एक का चयन कर सकते हैं। प्रत्येक ट्रेड के लिए सैद्धांतिक परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक छात्र को ¨हदी, अंग्रेजी तथा फाउंडेशन कोर्स अनिवार्य है। इनकी परीक्षा 100 अंकों की होगी। इनके लिए प्रश्न पत्र का प्रारूप एवं अंकों का विभाजन 50:30:20 के अनुपात में होगा।