एम्स में संक्रमित बंदी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
सिवान के मंडल कारा में दहेज प्रताड़ना मामले में बंद विदेश्वरी साह (68 वर्ष) ने एम्स में फांसी लगा ली।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 08:24 PM (IST)
फुलवारीशरीफ। सिवान के मंडल कारा में दहेज प्रताड़ना मामले में बंद विदेश्वरी साह (68 वर्ष) ने रविवार की सुबह एम्स के शौचालय में फांसी लगा ली। सिवान के जिरादेई अंतर्गत ककरघाटी निवासी विंदेश्वरी साह दहेज प्रताड़ना के मामले में 18 सितंबर से सिवान जेल में बंद था। तीन अक्टूबर को तबीयत खराब होने पर उसे सदर अस्पताल ले जाया गया था। जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव मिला था। जेल प्रशासन ने इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया था। बता दें कि इसके पहले 22 जून को एम्स में खगौल निवासी लोको पायलट शम्स तबरेज ने फांसी लगा ली थी। 24 जुलाई को खिड़की से छलांग लगाकर बिहटा के महमदपुर निवासी बीए के छात्र राजेश कुमार ने खुदकुशी कर ली थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें