Move to Jagran APP

पटना में देवर के बाद सरेआम भाभी पर अंधाधुंध फायरिंग, जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला Patna News

पटना में शुक्रवार की सुबह वैशाली गोलंबर के पास महिला पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। दो गोली लगने से घायल महिला का इलाज नावेल अस्पताल में चल रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 10:32 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 10:32 AM (IST)
पटना में देवर के बाद सरेआम भाभी पर अंधाधुंध फायरिंग, जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला Patna News
पटना में देवर के बाद सरेआम भाभी पर अंधाधुंध फायरिंग, जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे कमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर (राजेंद्र नगर पुल के नीचे) के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली रागिनी कुमारी (35) पर बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। दो गोली लगने से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व में महिला के देवर बिल्डर जितेंद्र कुमार पर भी फायरिंग की गई थी। उन्हें अपराधियों ने तीन गोली मारी थी। जिनका इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

मिला जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर की रहने वाली रागिनी कुमारी शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। करीब छह बजे जैसे ही वे वैशाली गोलंबर (राजेंद्र नगर पुल के नीचे) पहुंचीं की एक बाइक से आए तीन अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों ने तीन गोली चलाई जिसमें दो गोली रागिनी को कमर के नीचे लगी। फायरिंग की आवाज सुनते ही पास में खड़े एनडीआरएफ के जवानों ने अपराधियों को दौड़ा लिया, पर वे भागने में कामयाब हुए। घटना के बाद घायल को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर कदमकुआं थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है।

बिल्डर की पत्नी समझ मार दी गोली

रागिनी के देवर शास्त्रीय कुमार ने बताया कि पिछले महीने आठ सितंबर को कदमकुआं थाना क्षेत्र के बीपी कॉप्लेक्स के पास उनके भाई जितेंद्र कुमार पर भी अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। उन्हें तीन गोली मारी गई थी। गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल जितेंद्र का इलाज चल रहा है। शास्त्रीय कुमार बताया कि रागिनी के साथ बिल्डर जितेंद्र की पत्नी भी मॉर्निंग वॉक करने जाती थीं। बदमाश जितेंद्र की पत्नी को ही गोली मारने आए थे पर पहचान न पाने के कारण रागिनी को गोली मार दी। शास्त्रीय ने बताया कि जितेंद्र पर हमला करने के आरोपितों को अभी तक पुलिस नहीं ढूंढ़ पाई है। आज हुई घटना से परिवार में दहशत का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.