Move to Jagran APP

पूर्व मध्‍य रेलवे में चलने लगी 13 जोड़ी मेमू ट्रेनें, सवारी करने से पहले जान लें ये जरूरी बात नहीं तो पछताएंगे

Indian Railway News रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। कोविड-19 को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का किराया मेल-एक्सप्रेस (अनारक्षित) के बराबर रखा गया है ताकि ट्र्रेनों में अतिरिक्त भीड़ ना हो। ये स्पेशल ट्रेनें सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेंगी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 10:51 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 06:14 AM (IST)
पूर्व मध्‍य रेलवे में चलने लगी 13 जोड़ी मेमू ट्रेनें, सवारी करने से पहले जान लें ये जरूरी बात नहीं तो पछताएंगे
आठ मार्च से 13 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू।

जागरण संवाददाता, पटना: यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। आठ मार्च से 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। पटना जंक्शन से गया के लिए तीन जोड़ी, जसीडीह, बरौनी इस्लामपुर के मध्य एक-एक जोड़ी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर एवं पटना के लिए एक-एक जोड़ी, राजगीर से फतुहा एवं दानापुर के लिए एक-एक जोड़ी एवं समस्तीपुर से सहरसा, सोनपुर से छपरा तथा दानापुर से रघुनाथपुर के लिए एक-एक जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कोविड-19 को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का किराया मेल-एक्सप्रेस (अनारक्षित) के बराबर रखा गया है ताकि ट्र्रेनों में अतिरिक्त भीड़ ना हो। ये स्पेशल ट्रेनें सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेंगी। 

loksabha election banner

कौन ट्रेन कब खुलेगी

1. 03203-04 : पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना मेमू : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 8.15 बजे खुलेगी, शाम 4.50 बजे पटना पहुंचेगी, पटना से दोपहर 12.35 बजे खुलेगी, रात 8.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।

2. 03207-08 : बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू स्पेशल : बक्सर से सुबह 4.30 बजे खुलेगी, 7.45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह रात  8.45 बजे खु़लकर 11.40 बजे बक्सर पहुंचेगी। 

3. 03223 -24 : फतुहा -राजगीर -फतुहा :  राजगीर से सुबह 6.30 बजे खुलकर 9.40 बजे फतुहा पहुंचेगी। वापसी में यह फतुहा से शाम 5.20 बजे खुलकर रात 8.20 बजे राजगीर पहुंचेगी। 

4.  03231-32 : दानापुर-राजगीर -दानापुर मेमू : राजगीर से सुबह 5.25 बजे खुलेगी, 9.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से शाम 6.20 बजे खुलेगी और रात 10.35 बजे राजगीर पहुंचेगी। 

5.  03263-64 :पटना- गया -पटना मेमू : गया से सुबह 5.45 बजे खुलेगी और 8.35 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से रात 10.00 बजे खुलेगी और देर रात 12.45 बजे गया पहुंचेगी। 

6. 03265-66 : पटना- जसीडीह -पटना मेमू : पटना से सुबह 8.55 बजे खुलेगी और शाम 4.10 बजे जसीडीह पहुंचेगी। वापसी में जसीडीह से शाम 4.25 बजे खुलकर रात 12.30 बजे पटना पहुंचेगी। 

7. 03269-70 : पटना- गया -पटना मेमू : गया से सुबह 11.15 बजे खुलेगी, दोपहर 2.00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से दोपहर 2.30 बजे खुलकर शाम 5.16 बजे गया पहुंचेगी। 

8. 03275-76 : पटना- गया-पटना मेमू : पटना से सुबह 9.15 बजे खुलकर दोपहर 12.00 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गया से दोपहर 12.45 बजे खुलकर शाम 3.45 बजे पटना पहुंचेगी। 

9. 03283-84 : पटना- बरौनी -पटना मेमू : पटना से सुबह 8.40 बजे खुलकर दोपहर 1.25 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में बरौनी से दोपहर 2.55 बजे खुलकर शाम 7.20 बजे पटना पहुंचेगी। 

10. 03277-03278 : दानापुर- रघुनाथपुर-पटना मेमू : दानापुर से सुबह 10.10 बजे खुलकर दोपहर 1.10 बजे रघुनाथपुर पहुंचेगी। वापसी में रघुनाथपुर से शाम 4.15 बजे खुलकर शाम 7.45 बजे पटना पहुंचेगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.