Move to Jagran APP

चुनावी रंजिश में मुखिया पति पर बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, एक अपराधी पकड़ाया

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा पंचायत में रविवार रात मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। हालांकि इसमें वे बाल-बाल बच गए। इस दौरान लोगों ने एक हमलावर को दबोच लिया।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 12:41 PM (IST)
चुनावी रंजिश में मुखिया पति पर बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, एक अपराधी पकड़ाया
बेगूसराय में चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला। प्रतीकात्‍मक फोटो

बेगूसराय, जागरण संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रजौरा में रविवार की रात तीन अपराधियों ने निवर्तमान मुखिया पति व पूर्व मुखिया टुनटुन राय पर गोलीबारी कर उनकी हत्‍या का प्रयास किया। हालांकि इस घटना में पूर्व मुखिया बाल-बाल बच गए। इसके बाद लोगों को जुटता देख अपराधी भागने लगे। उनमें से एक को लोगों ने दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से एक बाइक व हथियार बरामद किया गया है। गिरफ्तार हमलावर की पहचान रजौरा निवासी हजारी साह के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है। इधर मुखिया पति टुनटुन राय ने मुफ्फसिल थाना में दिए आवेदन में घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया है। 

loksabha election banner

बाइक से पहुंचे तीन युवक और करने लगे फायरिंग  

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात एक ही बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। उस समय पूर्व मुखिया रजौड़ा में घर के पास ही एक दुकान पर थे। इतने में बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। किसी तरह पूर्व मुखिया ने जान बचाई। एक भी गोली उन्‍हें लगी नहीं। गोली की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। लोग दौड़े। लोगों को जुटता देख दो अपराधी पैदल ही भाग निकले। लेकिन एक ने बाइक स्‍टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन घबराहट में उससे बाइक स्‍टार्ट नहीं हुई। इसके बाद एक अपराधी को लोगों ने दबोच लिया। 

गिरफ्तार अपराधी के पास से पिस्‍टल, गोली व बाइक बरामद 

पकड़े गए युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव लाल ने बताया कि गिरफ्तार हमलावर की पहचान रजौरा निवासी हजारी साह के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है। उसके पास एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है।  पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने मौके से फरार दो अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.