Move to Jagran APP

सिपारा में वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या

बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा में शनिवार की रात सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के 40 वर्षीय मुंशी उमेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव छठ घाट के पीछे खून से लथपथ हालत में मिला। राहगीर की सूचना पर बेउर थाने की पुलिस एएसपी मनीष कुमार और सिटी एसपी राजेश कुमार पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 01:54 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 01:54 AM (IST)
सिपारा में वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या
सिपारा में वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या

पटना। बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा में शनिवार की रात सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के 40 वर्षीय मुंशी उमेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव छठ घाट के पीछे खून से लथपथ हालत में मिला। राहगीर की सूचना पर बेउर थाने की पुलिस, एएसपी मनीष कुमार और सिटी एसपी राजेश कुमार पहुंचे। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी पी त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। उमेश सिपारा स्थित आइओसी रोड पर परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। मूलरूप से वह अरवल के रहने वाले थे। शाम करीब छह बजे घर से निकले थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे :

loksabha election banner

स्थानीय लोगों के अनुसार छठ घाट के पीछे मोहल्ले के लोग रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद लोग घर से बाहर आए। वहां से गुजर रहे युवक ने बताया कि घाट के पास एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा है। लोगों के जुटने पर करीब जाकर देखा तो उसे गोली लगी है। लोगों ने इसकी सूचना बेउर थाने को दी। बेउर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो शिनाख्त की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। वह किसके बुलाने पर वहां गए थे? उनके साथ कौन वहां मौजूद था? किसी से कोई आपसी रंजिश सहित अन्य बिन्दुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। स्वजन का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। मोबाइल से जानकारी जुटा रही पुलिस

थाना पुलिस का कहना है कि स्वजन रात में बात करने की स्थिति में नहीं हैं। मुंशी की बात किससे हुई, किसके कहने पर वह घर से बाहर आए इसकी जानकारी के लिए मोबाइल से डिटेल जानकारी प्राप्त की जाएगी। घटना के आसपास के मोबाइल लोकेशन भी सर्च किया जा रहा है। घर से घटनास्थल के आसपास सीसी टीवी होने की जानकारी मिली है। रविवार को उसका फुटेज भी खंगाला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.