Move to Jagran APP

Bihar Crime News: भभुआ में सनकी पति ने घरेलू विवाद में पत्नी को कुल्‍हाड़ी से काट डाला, फरार

भभुआ में एक पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। इसके बाद वह फरार हो गया। मामला सरैयां गांव का है। पुलिस को मृतका के 10 वर्षीय पुत्र ने ही जानकारी दी। घटनास्थल से पुलिस को कुल्हाड़ी मिली है।

By Bihar News NetworkEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 07:59 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 08:20 PM (IST)
Bihar Crime News: भभुआ में सनकी पति ने घरेलू विवाद में पत्नी को कुल्‍हाड़ी से काट डाला, फरार
भभुआ में कुल्हाड़ी से काट कर पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया।

भभुआ, जेएनएन: स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैयां गांव में रविवार की रात घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। मृतका छट‌्ठू डोम की पत्नी लखमुनी देवी 35 वर्ष की बताई जाती है। घटना के बाद छट्ठू फरार हो गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार छट्ठू और उसकी पत्नी लखमुनी देवी के बीच अक्सर विवाद होता था। लेकिन कुछ देर के बाद विवाद खत्म हो जाता था। लेकिन रविवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान छट्ठू ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। 

prime article banner

10 वर्षीय पुत्र नीरज ने पुलिस को दी सूचना, घटनास्थल से पुलिस को मिली कुल्हाड़ी

छट्ठू का पुत्र नीरज 10 वर्ष ने सोमवार की सुबह किसी तरह पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जानकारी होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पत्नी लखमुनी देवी को लेकर भगवानपुर बाबू शिव गोविंद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस लाठी-डंडा से मारने की बात मान रही है। लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि कुल्हाड़ी से ही उसने अपनी पत्नी को मारा है। घटना स्थल पर पुलिस को कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बेसुध पड़ी मां को रात भर देखते रहे सहमें तीनों पुत्र, घटना के बाद से पति फरार

बता दें कि मृतका के तीन पुत्र हैं। जिसमें नीरज कुमार 10 वर्ष, विक्रम 4 वर्ष व कल्लू दो वर्ष का बताया जाता है। रविवार की रात मां के साथ घटी घटना से डरे तीनों पुत्र पूरी रात बेसुध पड़ी मां को देखते रहे। रात का समय होने के चलते कहीं जा न सके। सोमवार की सुबह बड़े पुत्र ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस पहुंची। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि घटना को अंजाम देकर पति फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में ही पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.