Move to Jagran APP

आरा में सुबह-सुबह बवाल, हत्या से आक्रोशित नागरिक सड़क पर उतरे, रोड जाम व आगजनी

आरा में युवक की हत्या किए जाने से आक्रोशित नागरिक शनिवार की सुबह सड़क पर उतर गए। कफन लिपटे शव को सड़क पर रखकर लोगों ने जमकर बवाल काटा। महिलाएं भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगी। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 12:05 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 01:19 PM (IST)
आरा में सुबह-सुबह बवाल, हत्या से आक्रोशित नागरिक सड़क पर उतरे, रोड जाम व आगजनी
गौसगंज, गांगी के पास आगजनी करते आक्रोशित लोग।

पटना/ आरा, जेएनएन। भोजपुर जिले के आरा टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत गौसगंज, गांगी गोलंबर के समीप एजेंटी वसूलने वाले युवक की हत्या किए जाने से आक्रोशित नागरिक शनिवार की सुबह सड़क पर उतर गए। गौसगंज, गांगी के समीप सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा।  इस दौरान बीच सड़क पर जमकर आगजनी भी की। सड़क पर उतरे लोग हत्यारों की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग कर रहे है। सड़क जाम व हंगामा के कारण आरा-बड़हरा व आरा -सिन्हा पथ पर वाहनों का परिचालन अवरुद्ध हो गया हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे हुए है।

prime article banner

 मृतक 19 वर्षीय धनंजय राम उर्फ धनजी राम  गौसगंज, गांगी मुहल्ला निवासी कमख्या नारायण राम  का पुत्र था। मृतक के शरीर पर करीब बारह से अधिक गोलियों का निशान पाया गया था।  मौके से पिस्टल का करीब 17 खोखा मिला था। हत्या की इस घटना को आपसी शोध-प्रतिशोध की लड़ाई व आटो स्टैंड के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा हैं। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं।

कफन में लिपटे शव को बीच सड़क पर रखकर कर रहे हंगामा

 शुक्रवार को मृतक का दाह संस्कार नहीं हो सका था। शव घर पर ही रखा हुआ था। इधर, हत्या से आक्रोशित नागरिक शनिवार सुबह से ही मारे गए धनंजय राम के शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा कर रहे है। कफन में लिपटे शव को बीच सड़क पर रखकर परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे रहे। मालूम हो कि गौसगंज निवासी धनजी राम उर्फ धनंजय राम रोज की तरह शुक्रवार की दोपहर गांगी स्टैंड में आटो से एजेंटी वसूल रहा था। इसी दौरान हथियार बंद अपराधी आ धमके थे तथा अंधाधुंध फायरिंग कर उसके शरीर में दर्जनभर गोलियां उतार दी थी और फरार हो गए थे। बाद में जब परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा के इमरजेंसी कक्ष में लाए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं।

महिलाएं भी आ गई हैं सड़कों पर

इधर, वारदात को लेकर आक्रोशित नागरिकों के साथ-साथ घर की महिलाएं भी सड़क पर उतर गई हैं। आक्रोशित लोग मुआवजा व गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। सड़क जाम के कारण पुल के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जाम हटाने के प्रयास में लगे हुए है। आक्रोशित लोगों ने गांगी मुक्ति धाम मोड़, गौसगंज, आरा-बड़हरा रोड व आरा-सिन्हा रो को चौतरफा जाम कर दिया है। सुबह से आगजनी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.