Move to Jagran APP

सर्दी का सितम, गांव-शहर बेदम

प्रदेश में बर्फीली हवा सितम ढा रही है। गांव से लेकर शहर लोग शीतलहर से बेदम हो गए हैं। कनकनी इस कदर है कि शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जा रहे हैं। गुरुवार को पटना में धूप तो निकली पर उसमें ताव नहीं था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 01:54 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 01:54 AM (IST)
सर्दी का सितम, गांव-शहर बेदम
सर्दी का सितम, गांव-शहर बेदम

पटना। प्रदेश में बर्फीली हवा सितम ढा रही है। गांव से लेकर शहर लोग शीतलहर से बेदम हो गए हैं। कनकनी इस कदर है कि शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जा रहे हैं। गुरुवार को पटना में धूप तो निकली पर उसमें ताव नहीं था।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी समेत लगभग 12 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। इसके प्रभाव से प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। राजधानी के अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--------

इस बार हालात कुछ अलग

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले वर्ष 20 जनवरी को पटना का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इस बार हालात कुछ अलग हैं। पारे में लगातार गिरावट के साथ पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, फारबिसगंज, सुपौल, दरभंगा एवं मोतिहारी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कोल्ड डे वाला शहर रहा।

---------

देर से ठंड आने के कारण

मौसम में आ रहा बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा की मानें तो मकर संक्रांति के बाद आमतौर पर मौसम में इतना बदलाव नहीं होता है। इस बार ठंड भी थोड़ी देर से आई और देर तक टिके रहने के आसार हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के ऊपर उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव काफी मजबूत होने के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। आमतौर पर मकर संक्रांति के बाद अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास या इसके पार होता था, लेकिन अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे है। निदेशक ने बताया कि दो दिनों बाद प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इसके बाद से पारे में वृद्धि होगी जिससे लोगों को कनकनी भरी ठंड से राहत मिलेगी। 25 जनवरी के बाद मौसम सामान्य होने का पूर्वानुमान है।

---------

बदलेगा हवा का रुख

प्रदेश में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सतह से 0.9 किमी उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है, जिसकी गति 3-4 किमी प्रतिघंटा है। वहीं, 24 घंटों के दौरान प्रदेश के हवा का रुख भी बदलेगा। उत्तर पछुआ हवा की जगह दक्षिण पूर्व हवा चलने से तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं।

---------

प्रदेश अधिकतम न्यूनतम पटना 16.8 6.6

गया - 19.5 4.6

भागलपुर- 17.3 8.9

पूर्णिया - 17.6 9.8

छपरा 17.2 6.8

फारबिसगंज 18.0 9.2

मोतिहारी 18.0 8.6

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

................

10 डिग्री नीचे रहने वाले

शहरों का न्यूनतम तापमान

प्रदेश न्यूनतम तापमान

बक्सर 7.5

अररिया 9.9

बेगूसराय 9.6

बांका 8.1

नवादा 6.1

हरनौत 6.5

पूसा 9.1

अगवानपुर (सहरसा) 9.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.