Move to Jagran APP

शिक्षक से पत्‍नी का नाजायज संबंध का था शक, बक्‍सर में पांच वर्ष पहले पति ने कर दिया था यह काम

स्‍कूल में पढ़ाने वाली पत्‍नी के एक शिक्षक से नाजायज ताल्‍लुकात का शक युवक के मन में ऐसा घर कर गया कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। लेकिन अपराध कभी छिपता नहीं है। पांच वर्षों बाद आखिरकार वह पकड़ा ही गया।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:02 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:02 AM (IST)
शिक्षक से पत्‍नी का नाजायज संबंध का था शक, बक्‍सर में पांच वर्ष पहले पति ने कर दिया था यह काम
पांच वर्षों बाद गिरफ्तार हुआ पति। सांकेतिक तस्‍वीर

बक्सर, जागरण संवाददाता। पांच साल पूर्व औद्योगिक थाना क्षेत्र के परसियां में ब्रह्मपुर की एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई थी। शव को फेंक दिया गया था। तब भी एक शिक्षक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की थी। लेकिन उस समय पुलिस को उसके खिलाफ कोई साक्ष्‍य नहीं मिला। उसे छोड़ दिया गया। अब पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पता चला कि पति ने ही अवैध संबंधों के शक में उसकी हत्‍या कर दी थी। आरोपित पति पप्‍पू पासवान ने गुनाह कबूल कर लिया है। अन्‍य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है। 

loksabha election banner

2016 में मिला था महिला का शव 

औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि सात जून 2016 को एक अज्ञात महिला का शव परसियां के बधार में मिला था। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही थी। छानबीन के क्रम में ही मृतका की पहचान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एकडार निवासी पप्पू पासवान की पत्नी अनिता देवी के रूप में की गई। अनिता देवी एक निजी विद्यालय में पढ़ाती थीं। पहचान होने के बाद मृतका की मां ने स्कूल के शिक्षक पर ही हत्या का आरोप लगाया गया था। लेकिन उससे पूछताछ में स्‍पष्‍ट हुआ कि इस मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। तब उसे छोड़ दिया गया।

पति ने कबूल किया गुनाह 

पुलिस के सामने हत्‍या की गुत्‍थी सुलझाने की चुनौती थी। समय गुजरता जा रहा था। इसी क्रम में पति पप्‍पू पासवान के खिलाफ पुलिस को साक्ष्‍य मिले। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरू में तो उसने ड्रामा किया लेकिन पुलिस की सख्‍ती के आगे सबकुछ उगल दिया। सारे घटनाक्रम की जानकारी दे दी। हत्‍या में शामिल अन्‍य लोगों के नाम भी बताए। उसने बताया कि स्‍कूल के ही एक शिक्षक से अवैध संबंधों के शक में उसने हत्‍या कर दी।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.