Move to Jagran APP

ICSE, ISC Examination 2020: डेटशीट जारी, इस साल तीन फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा की समयावधि में भी विषयों के अनुसार बदलाव किया गया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 10:17 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 09:15 PM (IST)
ICSE, ISC Examination 2020: डेटशीट जारी, इस साल तीन फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
ICSE, ISC Examination 2020: डेटशीट जारी, इस साल तीन फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

पटना [जेएनएन]। ICSE 10th. & 12th. Examination 2020: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी 12वीं और इंडियन सर्टिफिकेट फॉर द सेकंडरी एजुकेशन (ICSE) यानी 10वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट घोषित कर दी है। 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी और 12वीं की तीन फरवरी से शुरू होगी।

loksabha election banner

आइसीएसई के प्लस टू कोऑर्डिनेटर (पटना) सिस्टर मिस मेरी अल्फंसा ने बताया कि आइसीएसई की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी गई है। काउंसिल ने विषय को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की समयावधि निर्धारित की है। सभी स्कूलों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।

परीक्षा की अवधि में बड़ा बदलाव

12वीं का पहला पेपर गृह विज्ञान का होगा। इसके लिए एक घंटे का समय मिलेगा। 10वीं का पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। यह दो घंटे का होगा। इस बार परीक्षा अवधि में बदलाव किया गया है। परीक्षा एक घंटे, दो, ढाई और तीन घंटे की होगी। सुबह नौ और 11 बजे से परीक्षा आरंभ होगी। विषयों के आधार पर परीक्षा समयावधि का निर्धारण किया गया है।

यह पहली बार है कि चार अलग-अलग समय अवधि में परीक्षा का आयोजन हो रहा है। अभी तक सिर्फ दो और ढाई घंटे की ही परीक्षा होती रही है। छात्रों को प्रश्नपत्र पढऩे के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। प्रवेश पत्र फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

10वीं की परीक्षा: किस विषय के लिए कितना समय

- दो घंटे: अंग्रेजी, कॉमर्शियल स्टडीज, इतिहास-नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जियोग्रॉफी, कंप्यूटर अप्लीकेशन।

- ढाई घंटे: गणित।

- तीन घंटे: आर्ट पेपर-1, आर्ट पेपर-2, द्वितीय भाषा, इलेक्टिव, हिंदी एवं आर्ट पेपर-3

12वीं की परीक्षा: किस विषय के लिए कितना समय

- एक घंटा: होम साइंस

- तीन घंटे: गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, ङ्क्षहदी, अर्थशास्त्र, भूगोल समेत सभी विषय।

10वीं परीक्षा: डेट-शीट

27 फरवरी - अंग्रेजी पेपर-1

28 फरवरी - इंवायरनमेंटल साइंस

29 फरवरी - आर्ट वन

3 मार्च - गणित

4 मार्च - कॉमर्शियल स्टडीज

6 मार्च - इंग्लिश पेपर-2

7 मार्च - आर्ट पेपर टू, फ्रेंच, संस्कृत

11 मार्च - इतिहास और नागरिक शास्त्र

13 मार्च - साइंस पेपर-1 (फिजिक्स)

14 मार्च - आर्ट पेपर थ्री

16 मार्च - साइंस पेपर-2 (केमेस्ट्री)

18 मार्च - सेकंड लैंग्वेज, मॉडर्न फॉरेन लैंग्वेज

20 मार्च - भूगोल

21 मार्च - आर्ट पेपर फोर

23 मार्च - ग्रुप थ्री इलेक्टिव

26 मार्च - हिंदी

27 मार्च - इकोनॉमिक्स

30 मार्च - साइंस पेपर-3 (बायोलॉजी)

12वीं परीक्षा: डेट-शीट

तीन फरवरी - होम साइंस

पांच फरवरी - केमेस्ट्री प्रैक्टिकल

छह फरवरी - फिजिक्स प्रैक्टिकल

सात फरवरी - कंप्यूटर साइंस

10 फरवरी - बायोलॉजी प्रैक्टिकल

11 फरवरी - एकाउंट्स

14 फरवरी - इंग्लिश पेपर-1

17 फरवरी - इकोनॉमिक्स

20 फरवरी - इंग्लिश पेपर-2

24 फरवरी - फिजिक्स थ्योरी

दो मार्च - केमेस्ट्री

11 मार्च - मैथेमेटिक्स

18 मार्च - आर्ट फोर

20 मार्च - बॉयोलॉजी

24 मार्च - बिजनेस स्टडीज

26 मार्च - होम साइंस पेपर वन

27 मार्च - इलेक्टिव इंग्लिश

30 मार्च - साइकोलॉजी

31 मार्च - आर्ट फाइव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.