Move to Jagran APP

ICSE 10th, ISC 12th Result 2020: 10वीं में रोहन बने स्‍टेट टॉपर, 12वीं में साक्षी को सर्वाधिक अंक

ICSE 10th ISC 12th Result 2020 आइसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट इस तरह चेक कर सकते हैं...

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 03:22 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 12:49 PM (IST)
ICSE 10th, ISC 12th Result 2020: 10वीं में रोहन बने स्‍टेट टॉपर, 12वीं में साक्षी को सर्वाधिक अंक
ICSE 10th, ISC 12th Result 2020: 10वीं में रोहन बने स्‍टेट टॉपर, 12वीं में साक्षी को सर्वाधिक अंक

पटना, जेएनएन। आइसीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। 10वीं में रोहन स्‍टेट टॉपर बने तो 12वीं में साक्षी श्रेष्ठा को सर्वाधिक अंक मिले। लॉकडाउन के काल में परीक्षार्थी अपना मार्क्‍स-शीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट घर बैठे डिजी लॉकर (DigiLocker) को डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटली साइन किए हुए ये डॉक्युमेंट्स रिजल्ट जारी होने के 48 घंटे में उपलब्ध हो जाएंगे।

loksabha election banner

10वीं में पटना के रोहन को 99.2 फीसद अंक

10वीं में पटना के संत जेवियर हाईस्कूल के छात्र रोहन ने 99.2 फीसद अंक प्राप्त किया। वे सटेट टॉपर बने। वहीं राजधानी के संत जोसेफ कान्वेंट की छात्रा फातिमा इकबाल, संत जेवियर के छात्र अब्दुस समद एवं अदिति राज ने 98.8 फीसद अंक प्राप्त किए।  राजधानी के डॉन बास्को एकेडमी के अर्णव मिश्रा ने 98.6 फीसद अंक प्राप्त किए। 10वीं की परीक्षा में राजधानी के अधिसंख्य स्कूलों ने सौ फीसद रिजल्ट दिया है।

12वीं में संत जोसेफ का दबदबा

12वीं की परीक्षा में संत जोसेफ कांवेंट की छात्रा साक्षी श्रेष्ठा ने विज्ञान संकाय में 98.25 अंक प्राप्त किए हैं। माउंट कार्मेल हाईस्कूल की छात्रा अनुष्का चटर्जी ने 97.5 फीसद अंक प्राप्त किया है, जबकि संत जोसेफ की छात्रा श्रुति सिन्हा को 96.25 फीसद अंक मिला है। वाणिज्य संकाय में डॉन बास्को एकेडमी के अक्षत काबरा ने 97.75 फीसद अंक प्राप्त किया। जबकि, माउंट कार्मेल की छात्रा अलमास जमील को 96.5 एवं कार्मेल की ही निशांजलि कुमारी एवं संत जोसेफ की कुमारी इशा रानी ने 94.5 फीसद अंक हासिल किए हैं। कला संकाय में कार्मेल स्कूल की सरस्वती को 95.5 फीसद अंक मिला है। जबकि, संत जोसेफ की सृष्टि शिखा को 95 फीसद एवं नंदिनी सिंह को 94.5 फीसद अंक हासिल हुआ है। 

CISE, ISC 2020 class 10th and 12th Results: ऐसे देखें रिजल्ट-

स्टेप 1- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।

स्टेप 2- सामने आए लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- ID नंबर और पूछी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

स्टेप 5- भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

घर बैठे पाएं अपनी मार्कशीट

घर बैठे अपनी मार्कशीट पाने के लिए आप डिजी लॉकर (DigiLocker) को डाउनलोड कर लें। इसके जरिए आप अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटली साइन किए हुए डॉक्युमेंट्स रिजल्ट जारी होने के 48 घंटे में उपलब्ध हो जाएंगे। इसी तरह से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को उनका माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डिजिलॉकर के जरिए मिल जाएगा।

10वीं के टॉप-3

छात्र               स्कूल       अंक (फीसद में)

रोहन              संत जेवियर  99.2

अब्दुस समद     संत जेवियर   98.8

फातिमा इकबाल  संत जोसेफ    98.8

अदिति राज       संत जोसेफ    98.8

अर्णव मिश्रा       डॉन बॉस्को   98.6

12वीं के टॉप-3

विज्ञान संकाय

छात्र               स्कूल       अंक (फीसद में)

साक्षी श्रेष्ठा     संत जोसेफ     98.25

अनुष्का चटर्जी  माउंट कार्मेल    97.5

श्रुति सिन्हा        संत जोसेफ   96.25

वाणिज्य संकाय

छात्र              स्कूल       अंक (फीसद में)

अक्षत काबरा    डॉन बॉस्को       97.75

अलमास जमील माउंट कार्मेल     96.5

निशांजलि कुमारी माउंट कार्मेल    94.5

कुमारी इशा रानी  संत जोसेफ      94.5

कला संकाय

छात्र              स्कूल       अंक (फीसद में)

सरस्वती        कार्मेल स्कूल    95.5 

सृष्टि शिखा     संत जोसेफ      95

नंदिनी सिंह      संत जोसेफ    94.5  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.