Move to Jagran APP

पति ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया, पत्‍नी पहुंच भी गई, लेकिन उसके बाद हुआ ये, सारण की घटना

मढ़ौरा थाने में एक अजीबोगरीब मामला दर्ज कर किया गया है। पति ने मायके में रह रही पत्‍नी को मिलने के लिए बुलाया। पत्‍नी उसके कहने पर पहुंच भी गई। लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। इस बाबत प्राथमिकी कराई गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 06:10 PM (IST)
पति ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया, पत्‍नी पहुंच भी गई, लेकिन उसके बाद हुआ ये, सारण की घटना
पति समेत अन्‍य पर पत्‍नी को गायब करने की प्राथमिकी। सांकेतिक तस्‍वीर

मढ़ौरा (सारण), संवाद सूत्र। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पोझी गांव की एक विवाहिता को पति ने मिलने के बुलाया और गायब कर दिया। यह आरोप गायब महिला के पिता मो इस्‍लाम ने लगाया है। इसको लेकर उन्‍होंने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्‍होंने अनहोनी की आशंका भी जताई है। बताया है कि पति-पत्‍नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस बाबत सारण कोर्ट में महिला ने मुकदमा कराया था। इसी बीच ये घटना हो गई है। 

loksabha election banner

गलत आरोप लगाकर निकाल दिया था घर से 

प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री नजमा खातून का निकाह इसुआपुर के सहवां निवासी अकबर अली के साथ करीब दस वर्ष पहले हुआ था। शादी के करीब सात साल बाद नजमा को ससुराल में प्रताड‍़‍ित किया जाने लगा। अक्‍सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आखिरकार एक दिन उनलोगों  ने गलत आरोप लगाते हुए मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। तब से पुत्री उनके पास मायके में ही रहती थी। इस बाबत उसने छपरा कोर्ट में केस भी दर्ज कराया है। मामला चल रहा है। 

पति के बुलाने पर गई महिला लौटकर नहीं आई

उन्‍होंने बताया है कि इसी दौरान दामाद ने उनकी बेटी के मोबाइल पर कॉल किया। आरजू-मिन्‍नत कर गांव के बगल स्थित लक्ष्‍मण चौक पर मिलने के लिए बुलाया। उसके काफी जिद करने पर मेरी बेटी घर से निकली। उसने अपनी मां को यह बताया और चली गई। लेकिन देर रात तक वह लौटकर नहीं आई। इसके बाद अंदेशा हुआ। उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्‍होंने कहा है कि नजमा का अपहरण उसके पति अकबर अली, बाबूजान मियां, असगर अली, गुड़‍िया खातून के अलावा अन्‍य तीन-चार लोगों ने कर लिया है। गलत नीयत से उसे अगवा किया गया है। उसके साथ ये कोई अप्रिय घटना भी कर सकते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.