Move to Jagran APP

एक मई को बुध का होगा राशि परिवर्तन, राहु के अशुभ प्रभाव होंगे कम-इनके लिए बेहतर होगा समय

कोरोना संक्रमण काल में जहां लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं दूसरी ओर ग्रह-गोचरों की स्थिति में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मई के पहले दिन यानी एक मई से बुध ग्रह अपना राशि परिर्वतन कर रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 01:47 PM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 01:47 PM (IST)
एक मई को बुध का होगा राशि परिवर्तन, राहु के अशुभ प्रभाव होंगे कम-इनके लिए बेहतर होगा समय
एक मई से राशि का होगा परिवर्तन। जानें आपपर क्या होगा प्रभाव। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: कोरोना संक्रमण काल में जहां लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, दूसरी ओर ग्रह-गोचरों की स्थिति में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मई के पहले दिन यानी एक मई से बुध ग्रह अपना राशि परिर्वतन कर रहे हैं। बुध एक मई से वृष राशि में गोचर करेंगे। वहीं, राहु पहले से ही वृष राशि में बैठा है। बुध के राशि परिर्वतन करने से राहु के अशुभ प्रभाव जहां कम होंगे वहीं विभिन्न राशियों पर इसका शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य पीके युग ने बताया कि बुध को बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। बुध को कन्या व मिथुन राशि का स्वामी बतलाया गया है। 

loksabha election banner

मेष राशि : आर्थिक समस्या से छुटकारा। शिक्षा क्षेत्र मे उन्नति। 

वृष राशि : कार्यों में सफलता मिलेगी। विवाह के संयोग व नौकरी में पदोन्नति।

-मिथुन राशि : मान-सम्मान और सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि, धार्मिक कार्य में रुचि। 

-कर्क राशि : व्यापार में लाभ, परिवार के सदस्योंं का सहयोग मिलेगा। 

सिंह राशि : कार्यों में सफलता, धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य में रुचि। 

-कन्या राशि : धार्मिक कार्य करने का अवसर, कार्यों की सराहना। 

-तुला राशि : सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, वाद-विवाद से दूर रहें। 

-वृश्चिक राशि : विवाह के योग, व्यापार में लाभ। 

-धनु राशि : आर्थिक परेशानी, दांपत्य जीवन में प्रेम। 

-मकर राशि : शिक्षा क्षेत्र में लाभ, परिवार के सदस्यों का सहयोग।

-कुंभ राशि : वाद-विवाद से दूर रहें, जीवन में उतार-चढ़ाव।

-मीन राशि : कार्यों की सराहना, मान-सम्मान में वृद्धि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.