Move to Jagran APP

Holi Weather Forecast: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कोरोना फ्री होली के लिए बरतें ये एहतियात

Holi Weather Forecast इस साल होली में मौसम नम रहने की उम्‍मीद है। कोरोना संक्रमण की आशंका के बीच हम कैसे खेलें सुरक्षित व स्‍वस्‍थ होली डालते हैं नजर इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 11:41 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 10:04 PM (IST)
Holi Weather Forecast: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कोरोना फ्री होली के लिए बरतें ये एहतियात
Holi Weather Forecast: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कोरोना फ्री होली के लिए बरतें ये एहतियात

पटना, जेएनएन। बिहार में छिटपुट बारिश (Rain) के बीच होली (Holi) मनाए जाने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भाग में चक्रवाती हवाओं के कारण शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। रविवार को भी राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक छिटपुट बारिश के आसार हैं। इसी दौरान 10 मार्च को होली है। होली में मौसम व कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कुछ एहतियात भी जरूरी हैं।

loksabha election banner

तापमान में गिरावट के बीच बारिश के आसार

शनिवार को बिहार में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में राजधानी में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। राजधानी की हवा में 67 फीसद नमी रिकॉर्ड की गई। हवा में दिनभर नमी बनी रही। शाम को शहर के आकाश में घने बादल छाने के बाद ठंडी हवाएं तेज हो गईं। रविवार को भी प्रदेश के आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए हैं। जगह-जगह हल्‍की से तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो गया के टेकारी में पांच मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा किशनगंज, गौनाहा, पूर्णिया, बगहा एवं शेरघाटी में अच्छी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की वजह से राजधानी पटना के तापमान में गिरावट आई है। राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

सेफ व हेल्‍दी होली को ले बरतें ये एहतियात

इस साल होली में मौसम का मिजाज बदला दिख रहा है। साथ में कोरोना (Corona) के खतरे को देखते हुए राज्‍य में अलर्ट भी है। ऐसे में होली के रंग में डूबने में कुछ एहतियात जरूरी हैं। आइए डालते हैं नजर...

- सबसे पहले तो अपने घर-प‍रिवार व खास दोस्‍तों-रिश्‍तेदारों के साथ ही होली खेलें। अनजान लोगों के साथ होली खेलने से परहेज करें। कोरोना के खतरे को देखते हुए यह जरूरी है।

- सूखी होली काेरोना संक्रमण से बचाने में कारगर रहेगी। कोरोना वायरस नमी में ही फैलता है।

- बारिश की संभावना के बीच तापमान कम है। ऐसे में रंगों में सराबोर होने से बचें। रंग लगाएं, पर एहतियात से।

- होली खेलने के पहले त्वचा पर तैलीय क्रीम, तेल, घी या मलाई लगा लें। इससे त्‍वचा पर रंगों का विपरीत असर नहीं पड़ेगा। साथ ही रंग छुड़ाने में पेरशानी भी नहीं होगी।

- कोशिश करें कि आपके बाल रंग से बचें। रंगों के असर से बाल रूखे, बेजान व कमजोर हो सकते हैं।

- यदि आंखों पर गुब्‍बारा लग जाए या उसमें रंग चला जाए तो उसे साफ पानी से धोएं। तेज जलन या दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

- हरे रंग में कॉपर सल्फेट होता है, जो आंखों में एलर्जी, सूजन अंधापन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। सिल्वर रंग में एल्युमीनियम ब्रोमाइड होता है, जो त्वचा कैंसर पैदा कर सकता है। काले रंग का लेड ऑक्साइड किडनी को क्षति पहुंचाता है। इसलिए रासायनिक रंगों से परहेज करें। होली में हर्बल रंगों का प्रयाेग करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.