Move to Jagran APP

Holi 2020: ये ट्रेनें त्योहार पर घर की राह करेंगी आसान, दिल्ली-मुंबई से बिहार को स्पेशल विमान

होली पर बिहार आने वाली करीब सभी नियमित ट्रेनें फुल हैं। लवे त्योहार को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत पहुंचाने में जुटा है। वहीं फ्लाइट से भी ये सुविधा दी जा रही।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 10:37 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 10:37 AM (IST)
Holi 2020: ये ट्रेनें त्योहार पर घर की राह करेंगी आसान, दिल्ली-मुंबई से बिहार को स्पेशल विमान
Holi 2020: ये ट्रेनें त्योहार पर घर की राह करेंगी आसान, दिल्ली-मुंबई से बिहार को स्पेशल विमान

पटना, जेएनएन। होली आने को चंद दिन शेष बचे हैं। बिहार आने वाली करीब सभी नियमित ट्रेनें फुल हैं। इस बीच रेलवे होली को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत पहुंचाने में जुटा है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हावड़ा सहित अन्य रूटों से पटना के लिए और होली के बाद वापसी के लिए एक दर्जन से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं दिल्ली और मुंबई से बिहार आने के लिए स्पेशल फ्लाइट भी उड़ान भर रही हैं।

loksabha election banner

फ्लाइट से इतने टाइम में पहुंच जाएंगे पटना

06 से 08 मार्च तक दिल्ली से पटना और पटना से दिल्ली व आठ मार्च को मुंबई से पटना और पटना से मुंबई के लिए दो जोड़ी स्पेशल विमान उड़ान भर रहे हैं। इतना ही नहीं रेलवे भी यात्रियों को इस होली पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाकर घर पहुंचने की सहूलियत दे रहा है। 06 से 08 मार्च तक दिल्ली से पटना के लिए विमान संख्या एसजी-8213 17:25 बजे उड़ेगा और 19:20 बजे पटना पहुंचेगा। एसजी-8214 विमान पटना से 19:50 बजे उड़ेगा और 21:35 बजे दिल्ली पहुंचेगा। आठ मार्च को विमान संख्या एसजी-9109 मुंबई से 08:20 बजे उड़ान भरेगा और पटना 11:05 बजे पहुंचेगा। विमान संख्या एसजी-9110 पटना से मुंबई के लिए 11:35 बजे उड़ान भरेगा और 14:15 बजे पहुंचेगा।

ट्रेनों की ये है स्थिति

09031/09032 बांद्रा-बरौनी-बांद्रा सुपरफास्ट हमसफर होली स्पेशल (डीडीयू, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर के रास्ते) 3 मार्च (मंगलवार) को बांद्रा से 12.55 बजे खुलकर गुरुवार को 02.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 09032 बरौनी- बांद्रा सुपरफास्ट हमसफर होली स्पेशल टेन 5 मार्च (गुरुवार) को बरौनी से 05.55 बजे खुलकर शुक्रवार को 17.35 बजे बांद्रा पहुंचेगी। कोटा-आगरा- कानपुर-डीडीयू होते हुए अहमदाबाद और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगी। पूर्व-मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 09417 अहमदाबाद पटना होली स्पेशल ट्रेन 7 मार्च को अहमदाबाद से 19.55 बजे खुलेगी।

बांद्रा-गया सुपरफास्ट

गाड़ी संख्या 09029 बांद्रा-गया सुपरफास्ट हमसफर होली स्पेशल टेन 7 मार्च (शनिवार) को बांद्रा से 05.10 बजे खुलकर रविवार को 14.00 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09030 गया-बांद्रा सुपरफास्ट 8 मार्च को गया से 17.00 बजे खुलकर मंगलवार को 00.25 बजे बांद्रा पहुंचेगी। पीआरओ ने बताया कि इन ट्रेनों के माध्यम से होली में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। इससे यात्रियों को भी सुविधा होगी।11 मार्च को होगी दुर्ग को रवाना08295 दुर्ग-पटना होली स्पेशल 8 मार्च (रविवार) को दुर्ग से 16.15 बजे खुलकर सोमवार को 11.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08296 11 मार्च (बुधवार) को पटना से 12.45 बजे खुलकर गुरुवार को 10.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

13 मार्च तक फुल चल रही हैं नियमित ट्रेनें

आठ मार्च से स्लीपर क्लास में सीमांचल में 344 वेटिंग है। 13 मार्च तक सीटें फुल हैं। श्रमजीवी में 200 वेटिंग है, 13 मार्च तक सीटें फुल हैं। विक्रमशीला में तीन सौ वेटिंग, राजधानी में 150, संपूर्ण क्रांति में 375, पूर्णा में 188, मगध एक्सप्रेस में 115, फरक्का में 198, ब्रह्मपुत्र में 275 वेटिंग चल रही है। ऐसी स्थिति 13 मार्च तक है। इन ट्रेनों में एसी-3 और स्लीपर में सीट मिलना मुश्किल है। इसी तरह मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, सिकंदराबाद, चेन्नई, विशाखापत्तनम, भोपाल, जयपुर, सूरत, अहमदाबाद, कोटा आदि शहरों से आने वाली तमाम ट्रेनें हाउसफुल हैं।

स्पेशल ट्रेनों का भी किया जा रहा परिचालन

होली के अवसर पर बल्लारशाह -नागपुर-इटारसी-जबलपुर -प्रयागराज छिउकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते सिकंदराबाद और पटना के बीच होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। सिकंदराबाद-पटना होली स्पेशल ट्रेन 07 मार्च को सिकंदराबाद से खुलेगी, जो 09 मार्च को पटना पहुंचेगी। वापसी के लिए पटना-सिकंदराबाद 11 मार्च को पटना से खुलेगी। इस ट्रेन में एसी-2, एसी-3, एसी चेयर कार, स्लीपर क्लास के 12 और साधारण श्रेणी के दो कोच होंगे। गाड़ी संख्या 09307 इंदौर-पटना होली स्पेशल ट्रेन छह मार्च को इंदौर से 23.30 बजे खुलकर आठ मार्च को 02.50 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09308 पटना-इंदौर आठ मार्च को पटना से 05.50 बजे खुलकर नौ मार्च को 13.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। इन ट्रेनों के परिचालन से होली पर अपने घर आना आसान हो जाएगा।

                होली स्पेशल ट्रेनें

आनंद विहार से पटना                 08 मार्च

पटना से आनंद विहार                 08 मार्च

आनंद विहार से गया                   09 मार्च

गया से आनंद विहार                   09 मार्च

लोकमान्य तिलक से पटना         05 और 12 मार्च

पटना से लोकमान्य तिलक         06 और 13 मार्च

पुणे से दानापुर                        08 और 15 मार्च

दानापुर से पुणे                       11 और 17 मार्च

पटना से पुणे                         05 और 12 मार्च

पुणे से पटना                         06 और 13 मार्च

दुर्ग से पटना                            08 मार्च

पटना से दुर्ग                            11 मार्च

अहमदाबाद से पटना                    07 मार्च

पटना से अहमदाबाद                    09 मार्च

बांद्रा से गया                            07 मार्च

गया से बांद्रा                           08 मार्च

बांद्रा से बरौनी                         03 मार्च

बरौनी से बांद्रा                        05 मार्च

गांधीधाम से भागलपुर                 06 मार्च

भागलपुर से गांधीधाम                 09 मार्च

हावड़ा से गोरखपुर                   08 मार्च

गोरखपुर से हावड़ा                   10 मार्च

दिल्ली से पटना, बरौनी एवं गया के लिए स्पेशल ट्रेनें

होली के दौरान नई दिल्ली से बरौनी, आनंद विहार से पटना और गया के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया है। साथ ही पटना-पुणे-पटना, मुंबई-पटना और पुणे-दानापुर के साथ ही गांधीधाम और भागलपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.