Move to Jagran APP

बिहार: लू की चपेट में पूरा राज्य, गया सबसे ज्यादा गर्म, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पूरा बिहार आजकल लू की चपेट में है। गर्म हवाओं की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पटना और गया में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए गए हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 04:25 PM (IST)
बिहार: लू की चपेट में पूरा राज्य, गया सबसे ज्यादा गर्म, जनजीवन अस्त-व्यस्त
बिहार: लू की चपेट में पूरा राज्य, गया सबसे ज्यादा गर्म, जनजीवन अस्त-व्यस्त
पटना [जेएनएन]। बिहार में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन बेहाल है। रविवार की बात करें तो गया और पटना  क्रमश: 39.9 और 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म गर्म रहे। सोमवार को भी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूरा प्रदेश लू की चपेट में है।
रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा 24 फीसद पहुंचने के कारण सुबह से गर्म हवा चल रही थी। रात तक गर्म हवा चलती रही। गया का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गया की हवा में नमी की मात्रा 25 फीसद पहुंचने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। भागलपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
सोमवार को सुबह से ही गर्मी बढ़ती दिख रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को तापमान यथावत रहेगा। प्रदेश में गर्म हवा लोगों को सताएगी। 23 और 24 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। इसके बाद 25 अप्रैल से तापमान में और वृद्धि होगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.