Move to Jagran APP

आमरण अनशन के तीसरे दिन कुशवाहा की तबीयत बिगड़ी, समर्थन में आए BJP के संजय पासवान

रालेसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गयी है। आज आमरण अनशन का तीसरा दिन है। बड़ी बात कि आज बीजेपी एमएलसी संजय पासवान भी पहुंचे देखने व सरकार से की मांग।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 05:05 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 11:36 PM (IST)
आमरण अनशन के तीसरे दिन कुशवाहा की तबीयत बिगड़ी, समर्थन में आए BJP के संजय पासवान
आमरण अनशन के तीसरे दिन कुशवाहा की तबीयत बिगड़ी, समर्थन में आए BJP के संजय पासवान

पटना, जेएनएन। रालेसपा प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गयी है। आज उनके आमरण अनशन (भूख हड़ताल) का तीसरा दिन है। अामरण अनशन स्‍थल पर महागठबंधन के नेताओं को आना जारी है। लेकिन, खास बात कि गुरुवार को भाजपा के एमएलसी संजय पासवान भी पहुंचे। इसके साथ ही आमरण अनशन स्‍थल पर उपेंद्र कुशवाहा की पत्‍नी स्‍नेहलता भी मौजूद हैं। कुशवाहा की बिगड़ती तबीयत को लेकर पत्‍नी काफी चिंतित हो गई हैं।  

loksabha election banner

बता दें कि बिहार में गिरती शिक्षा व्‍यवस्‍था में सुधार की मांग काे लेकर उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार से आमरण अनशन पर हैं। उनके इस आंदोलन का महागठबंधन के नेताओं ने समर्थन किया है। पहले दिन महागठबंधन में शामिल घटक दलों कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष मदन माेहन झा, राजद के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रामचंद्र पूर्वे, प्रवक्‍ता मृत्‍युंजय तिवारी, हम के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी, वीआइपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुकेश सहनी समेत अन्‍य नेता पहुंचे थे।

इसी तरह, दूसरे दिन बुधवार को राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह व कांग्रेस के अशोक राम प्रमुख रूप से पहुंचे थे। दूसरे दिन मिलने वालाें का दायरा बढ़ गया। माकपा ने भी कुशवाहा को समर्थन देने की घोषणा करते हुए पार्टी के राज्‍य सचिव अवधेश कुमार पहुंचे। उनहोंने कहा कि नीतीश सरकार कुशवाहा की मांग पर संज्ञान ले। बिहार में शिक्षा व्‍यवस्‍था पूरी तरह चौपट हो गई है।  

इधर, कुशवाहा की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गयी है। डाॅक्‍टर ने उनकी जांच की है। बताया जाता है कि कुशवाहा काफी कमजोर हो गए है। मौके पर उनकी पत्‍नी स्‍नेहलता भी मौजूद हैं। उन्‍होंने भी सरकार से उनकी मांग पर ध्‍यान देने को कहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अभी कुशवाहा जैसे नेता की बिहार को जरूरत है। ऐसे में वे अपना अनशन तोड़ दें। उनकी मांग को लेकर मैं सरकार से भी आग्रह करूंगा। 

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के आमरण अनशन को लेकर सियासत भी तेज है। बिहार के शिक्षा मंत्री ने जहां कमेंट किया है, वहीं कुशवाहा ने भी उनका पलटवार किया है। साथ ही उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री को निशाना बनाया है। इस सियासत के बीच एनडीए में शामिल भाजपा के एमएलसी संजय पासवान ने कुशवाहा का हाल जाना। उनकी तबीयत खराब सुन संजय पासवान भी उन्‍हें देखने पहुंचे। संजय पासवान ने कहा कि सरकार कुशवाहा की मांग पर ध्‍यान दे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.