सपना चौधरी ने भोजपुरी गाने सैंयाजी दिलवा मांगे ले...पर गर्दा उड़ाया, बजती रही तालियां
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने भोजपुरी गाना सैंयाजी दिलवा मांगे पर धमाकेदार डांस किया। उनका डांस देखने के लिए खेसारीलाल भी स्टेज के पास मौजूद थे। सपना के डांस पर तालियां बजती रहीं।
पटना, जेएनएन। सपना चौधरी का नाम जैसे ही आता है वैसे ही हर किसी को हरियाणवी गाने पर उनका धमाकेदार डांस याद आ जाता है। धमाकेदार डांस के अलावा सपना का बेबाक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है। वो डांस शो करती हैं और इतने मस्ती भरे अंदाज में झूमती हैं कि शो पर मौजूद सैंकड़ों की भीड़ भी उनके साथ झूमने लगती है।
सिर्फ हरियाणवी गाने पर ही नहीं सपना चौधरी अपनी परफॉर्मेंस के जरिए भीड़ को भोजपुरी गाने पर भी डांस करने पर मजबूर कर सकती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में उनका एक भोजपुरी डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सपना के पूरे डांस परफॉर्मेंस पर लोग तालियां बजाते दिख रहे हैं।
इस वीडियो में सपना चौधरी सबसे मशहूर भोजपुरी गाने 'सैंय्या जी' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। सपना चौधरी इस वीडियो में धमाकेदार भोजपुरी डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो देखेंगे तो आपको भी मालूम होगा कि उनके डांस स्टेप्स भी हरियाणवी डांस वीडियोज से काफी अलग हैं। हालांकि सपना का अंदाज वही पुराना है।
इस गाने की खास बात ये भी है कि सपना की पूरी डांस परफॉर्मेंस के दौरान भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव साइड में खड़े होकर एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। स्टेज पर सपना का धमाकेदार डांस देखकर पब्लिक दीवानी हुई जा रही है। अपनी फेवरेट हरियाणवी डांसर को भोजपुरी गाने पर परफॉर्म करते देख फैंस सपना के और भी ज्यादा मुरीद हो गए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप