Move to Jagran APP

नालंदा में शादी समारोह के दौरान जश्न में फायरिंग, गोली लगने से पटना के युवक की मौत

बिहार के नालंदा से बड़ी वारदात सामने आई है। बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायारिंग में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 11:06 AM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 11:06 AM (IST)
नालंदा में शादी समारोह के दौरान जश्न में फायरिंग, गोली लगने से पटना के युवक की मौत
नालंदा में हर्ष फायरिंग में पटना के युवक की मौत हो गई। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र बिन्द: बिहार में हर्ष फायरिंग से जान जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब नालंदा से बड़ी वारदात सामने आई है। बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायारिंग में एक युवक को गोली लग गई। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने सुनियोजित साजिश के तहत युवक को गोली मारी। मृतक की पहचान मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। 

loksabha election banner

मोकामा से शादी में शामिल होने आया था नालंदा

मिली जानकारी के अनुसार बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव में शुक्रवार रात को शादी समारोह आयोजित था। इस दौरान मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा गांव निवासी विकास कुमार अपने ननिहाल दिनकर सिंह के घर आया हुआ था। शादी के जश्न के दौरान विकास को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित घटनास्थल से फरार हो गए। 

पुरानी रंजिश और हर्ष फायरिंग के बीच उलझा मामला

वारदात के बाद कुछ लोग पुरानी रंजिश में गोली मारने की बात कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत हुई है। बिंद थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या हर्ष फायरिंग में जान गई है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। इधर, युवक की मौत से जिस घर में जश्न का माहौल था वहां मातम पसर गया है। मृतक के स्वजनों का सूचना मिलने पर रो-रोकर बुरा हाल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.