Move to Jagran APP

गुरुनानक जयंती पर निकली प्रभातफेरी पहुंची हांडी साहिब

सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती को लेकर निकली प्रभातफेरी

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 09:01 PM (IST)
गुरुनानक जयंती पर निकली प्रभातफेरी पहुंची हांडी साहिब
गुरुनानक जयंती पर निकली प्रभातफेरी पहुंची हांडी साहिब

पटना सिटी/दानापुर । सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती को लेकर रविवार की सुबह पांच बजे तख्त साहिब परिसर से निकली प्रभातफेरी अशोक राजपथ मार्ग होते बड़ी संगत गायघाट गुरुद्वारा पहुंची। गायघाट गुरुद्वारा दर्शन के बाद प्रभातफेरी हांडी साहिब गुरुद्वारा दानापुर पहुंची। प्रभातफेरी में शामिल सिख श्रद्धालओं ने हांडी साहिब गुरुद्वारा में नतमस्तक होने के बाद प्रथम गुरु नानक देव की जीवनी की कथा सुनी। कथा प्रवचन के बाद प्रभातफेरी हांडी साहिब गुरुद्वारा से अशोक राजपथ मार्ग होते तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब लौटी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। प्रभातफेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे-बच्चियां एवं पुरुष शबद कीर्तन करते चल रहे थे। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों से अशोक राजपथ मार्ग गूंज रहा था। गुरूद्वारा के ग्रंथी रौशन सिंह, परशुराम सिंह, धुरी सिंह, मोहन सिंह, शक्ति सिंह, ज्योति सिंह, जीवन सिंह प्रभातफेरी में शामिल हुए।

loksabha election banner

सोमवार को प्रात: तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ मार्ग होते गुरु का बाग जाएगी और वहां से दर्शन कर वापस तख्त साहिब लौटेगी। मंगलवार की भोर तख्त साहिब से निकलनेवाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ होते सोनार टोली गुरुद्वारा का दर्शन कर तख्त साहिब लौटेगी। बुधवार को तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से निकली बड़ी प्रभात फेरी अशोक राजपथ, चमडोरिया, पूरब दरवाजा, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, चौकशिकारपुर, श्री गुरु गो¨वद ¨सह पथ, चौक होते तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेगी। बड़ी प्रभात फेरी में बैंड-बाजा, हाथी-घोड़ा के साथ-साथ संगत भी रहेंगे। 23 नवंबर को होगा मुख्य समारोह

प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार महेंद्रपाल ¨सह ढिल्लन ने बताया कि गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर 23 नवंबर को मुख्य समारोह में विशेष कीर्तन व कवि दरबार में संगत निहाल होंगे। 20 नवंबर को गुरुनानक देव की जयंती को लेकर गुरु के बाग में त्रिदिवसीय अखंड पाठ रखा जाएगा। वहीं 22 नवंबर को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दोपहर एक बजे गुरु का बाग से नगर कीर्तन निकलेगा। इधर, तख्त श्री हरिमंदिर में 21 नवंबर को अखंड पाठ रखा जाएगा। इसकी समाप्ति 23 नवंबर को मुख्य समारोह के दिन होगी। जयंती में देश- विदेश के सिख श्रद्धालु शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.