Move to Jagran APP

Tushar Gandhi in Bihar: बापू के प्रपौत्र तुषार गांधी बोले, कांग्रेस को पार्टी के लोग ही कर रहे कमजोर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने माना कि देश में कांग्रेस दिनोंदिन कमजाेर पड़ती जा रही है। इसके लिए और कोई नहीं कांग्रेस के लोग ही दोषी हैं।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 04:19 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 10:37 PM (IST)
Tushar Gandhi in Bihar: बापू के प्रपौत्र तुषार गांधी बोले, कांग्रेस को पार्टी के लोग ही कर रहे कमजोर
Tushar Gandhi in Bihar: बापू के प्रपौत्र तुषार गांधी बोले, कांग्रेस को पार्टी के लोग ही कर रहे कमजोर

पटना, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने माना कि देश में कांग्रेस दिनोंदिन कमजाेर पड़ती जा रही है। इसके लिए और कोई नहीं, कांग्रेस के लोग ही दोषी हैं। भितरघात के कारण इसे चुनावों में पराजय का सामना करना पड़ता है। तुषार गांधी ने ये बातें कहीं और नहीं, बल्कि पटना स्थित कांग्रेस के सदाकत आश्रम में कहीं।

loksabha election banner

दरअसल, तुषार गांधी कन्‍हैया की रैली में शामिल होने के लिए पटना आए हुए थे। इस दौरान वे सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्‍यालय भी गए। वहां कई पुराने दिग्‍गजों से मुलाकात की। साथ ही उन्‍होंने सदाकत आश्रम में स्थित परिचर्चा को भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ सेवा से आती थी। आज इसका अभाव हो गया है। यही वजह है कांग्रेस एक कमजोर पार्टी बन गई है। कांग्रेस की लगातार पराजय की वजह भी कांग्रेस ही है। इस पार्टी के प्रत्याशियों को कांग्रेस के लोग ही पराजित कराते हैं। 

तुषार गांधी ने कहा कि कांग्रेस को अपना पुराना गौरव हासिल करने के लिए इसे कार्यकर्ताओं की पार्टी का रूप देना होगा और सारे निर्णय कार्यकर्ताओं से विमर्श के आधार पर करने होंगे। उन्होंने कहा पार्टी को अपना पुराना गौरव हासिल करने की शुरुआत बिहार से करनी चाहिए। बिहार की धरती क्रांति की धरती है। महात्मा गांधी ने यहीं से किसान आंदोलन चलाया था। 

उन्होंने कहा कि आज देश में गोडसे को देशभक्त मानने वाले जोर से बोल रहे हैं, लेकिन महात्मा गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा विभाजनकारी शक्तियां लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही हैं। देश में सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव में कमी आई है। सत्तारूढ़ दलों में सहिष्णुता कम हो गई है और जनता की आवाज अनसुनी की जा रही है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस ही घृणा के इस वातावरण को हटाने में मुख्य भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कांग्रेस अपने आप में सुधार कर ही वर्तमान चुनौतियों का मुकाबला कर सकती है। बिहार को तुषार गांधी ने बापू की कर्मभूमि बताया और बोले वे जहां-जहां गए, वे वहां जाना चाहते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.