बिहार के 2865 स्कूलों पर सरकार की नजर, 6 करोड़ 40 लाख रुपये की दी मंजूरी, यह होगी व्यवस्था
राज्य के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को बारिश के पानी संग्रह करने और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी जाएगी। इनमें कन्या प्रोजेक्ट विद्यालय भी शामिल है। राज्य सरकार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पहले चरण में कुल 2865 विद्यालयों का चयन किया है।
पटना, राज्य ब्यूरो। राज्य के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को बारिश के पानी संग्रह करने और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी जाएगी। इनमें कन्या प्रोजेक्ट विद्यालय भी शामिल है। राज्य सरकार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पहले चरण में सभी जिलों में कुल 2865 विद्यालयों का चयन किया है जिनमें वर्षा जल संचय (Rain Water Harvesting) योजना पर 6 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे। इस राशि की सरकार ने मंजूरी दे दी है और 1 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये जिलों को जारी कर दिया है।
प्रत्येक विद्यालय में खर्च किए जाएंगे 80 हजार
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि चयनित प्रत्येक विद्यालय में 80 हजार रुपये वर्षा जल संचय पर खर्च होगा। फिलहाल वैसे विद्यालय का चयन किया गया है जहां 3 हजार वर्गफीट भौतिक संरचना का निर्माण क्षेत्र उपलब्ध है। जिस विद्यालय में पहले से वर्षा जल संचयके लिए अन्य योजना मद से भौतिक निर्माण कराया जा रहा है उस विद्यालय को इससे अलग अलग रखा जाएगा। वर्षा जल संचय के लिए भौतिक निर्माण की निगरानी विद्यालय प्रबंध समिति करेगी। राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक इसकी निगरानी करेंगे। वर्षा जल संचय के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी। इस पानी का इस्तेमाल विद्यालय वाटिका के रख रखाव पर होगा।
जिलेवार चयनित विद्यालयों की सूची
- पटना 196
- नालंदा 131
- भोजपुर 114
- बक्सर 71
- रोहतास 118
- कैमूर 45
- गया 122
- जहानाबाद 42
- औरंगाबाद 92
- नवादा 65
- अरवल 39
- मुजफ्फरपुर 108
- सीतामढ़ी 63
- वैशाली 90
- शिवहर 12
- पूर्वी चंपारण 92
- पश्चिम चंपारण 62
- दरभंगा 77
- मधुबनी 122
- समस्तीपुर 110
- सारण 126
- सिवान 92
- गोपालगंज 56
- मुंगेर 71
- शेखपुरा 29
- लखीसराय 43
- जमुई 46
- खगडिय़ा 40
- बेगूसराय 84
- पूर्णिया 57
- कटिहार 57
- अररिया 45
- किशनगंज 25
- भागलपुर 106
- बांका 70
- सहरसा 47
- सुपौल 50
- मधेपुरा 50