Government Job News: Indian Army में बड़े पैमाने पर भर्ती, जानें कब और कहां मिलेगा मौका
भारतीय सेना में नौकरी के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती निकली है। दानापुर में होने वाली बहाली प्रक्रिया में बिहार और झारखंड के सैनिकों के आश्रित भी भाग ले सकेंगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों को भी मौका सोल्जर जीडी सोल्जर ट्रेडसमैन सोल्जर क्लर्क एसकेटी सोल्जर जीडी खिलाड़ी की होगी भर्ती
पटना, जेएनएन। फौजियों के आश्रितों के लिए सेना में बहाली होगी। बिहार रेजिमेंट केंद्र, दानापुर कैंट ने इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह बहाली यूनिट मुख्यालय कोटे से फौजियों के आश्रितों के लिए की जा रही है। इसमें युद्ध विधवाओं के बच्चे, सेवारत-सेवानिवृत सैनिकों के पुत्र-भाई, युद्ध के दौरान शहीदों के पुत्र-भाई हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। इस बाबत बिहार रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल सुनिल कुमार ने अधिसूचना जारी की है।
दो दिनों तक चलेगी सेना भर्ती की प्रक्रिया
सेना भर्ती प्रक्रिया दो दिनों तक चलेगी। पहले दिन 30 नवंबर को बिहार एवं झारखंड के आश्रितों के लिए भर्ती होगी। इसमें सोल्जर जीडी, सोल्जर ट्रेड्समैन और सोल्जर क्लर्क-एसकेटी वर्ग की बहाली होगी। एक दिसंबर को खिलाडिय़ों के लिए सोल्जर जीडी पद पर भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इसमें सभी राज्यों के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। एक दिसंबर को ही सोल्जर जीडी, सोल्जर ट्रेड्समैन और सोल्जर क्लर्क-एसकेटी की भर्ती प्रक्रिया होगी। इसमें बिहार-झारखंड को छोड़कर शेष सभी राज्यों के सेना के आश्रित हिस्सा ले सकते हैं।
लाना होगा कोविड असंक्रमित होने व नो रिस्क प्रमाणपत्र
सेना मुख्यालय ने स्पष्ट किया कि सभी अभ्यर्थियों को कोविड-19 असंक्रमित होने का प्रमाण पत्र और नो रिस्क प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। मास्क और दस्तानों के साथ ही अभ्यर्थी को भर्ती में आने दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते, हालात बिगडऩे पर भर्ती की तारीख बदल भी सकती है। किसी अभ्यर्थी को खांसी, जुकाम या कोरोना के लक्षण हैं तो वे भर्ती में नहीं आएं।
उम्र सीमा भी तय
सेना मुख्यालय ने भर्ती के लिए उम्र सीमा भी तय कर दी है। इसके तहत सोल्जर जीडी के लिए 17 वर्ष छह महीने से 21 वर्ष और सोल्जर ट्रेडसमैन व सोल्जर क्लर्क-एसकेटी के लिए 17 वर्ष छह महीने से 23 वर्ष के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य
- 30 नवंबर को बिहार एवं झारखंड के आश्रितों के लिए होगी भर्ती
- 01 दिसंबर को सोल्जर जीडी, सोल्जर ट्रेडसमैन और सोल्जर क्लर्क-एसकेटी की भर्ती
- 17 वर्ष छह महीने से 21 वर्ष सोल्जर जीडी के लिए उम्र सीमा तय