पटना की लड़कियों ने 'सिंघम' को दिया लाल गुलाब, जानिए क्यों
पटना के सिंघम एसएसपी मनु महाराज को लड़कियों ने लाल गुलाब देकर थैंक यू कहा है। लड़कियों ने पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा है कि सिंघम की वजह से हम खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।
पटना [जेएनएन]। बिहार में बढ़ रहे अपराध से जहां पुलिस विभाग को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सोमवार को राजधानी में एक अलग ही तस्वीर दिखाई दी। जहां लड़कियों ने एसएसपी मनु महाराज को लाल गुलाब देकर थैंक यू करने पहुंची। मनु महाराज ने सभी लड़कियों के फूल स्वीकार किए और उन्हें धन्यवाद दिया।
पटना के एसएसपी मनु महाराज का फेसबुक एकाउंट बनाया, लेकिन धरा गया
लड़कियों ने कहा कि पटना के इस सिंघम की वजह से ही गुंडे और मनचले खौफ खाते हैं और जो एेसा-वैसा करते भी हैं तो उन्हें सिंघम के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है। यहां पहुंची लड़कियों का मानना है कि पटना में लड़कियों को लेकर अपराध कम हुए हैं। छेड़खानी के मामले कम हुए है। एसएसपी मनु महाराज हर वक्त मदद के लिए तैयार रहते हैं।
इसके साथ ही लड़कियों ने एसएसपी मनु महाराज से मांग की वो शहर में लड़कियों को और सुरक्षा मुहैया कराये,ताकि लड़कियां बेफिक्र होकर कही आ जा सकें।
जब whatsapp पर अपनी ही DP देख शरमा गए SSP मनु महाराज
वहीं एसएसपी मनु महाराज की वजह से कितने मनचले और अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच गये। मनु महाराज की तरफ से की गयी कार्रवाई से लड़कियां बेहद खुश है और उन्हें गुलदस्ता लेकर शुक्रिया अदा करने पहुंची। वहीं मनु महाराज ने कहा कि लड़कियों की हौसला अफजाई और उनके विश्वास को देखकर एक नई अनुभूति हुई है। वे पुलिस पर इतना भरोसा करती हैं, खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं यह जानकर खुशी हुई।