Move to Jagran APP

प्रेमी संग पटना के एक होटल में इस तरह बर्थडे पार्टी मना रही थी प्रेमिका, पुलिस पहुंची तो यह था हाल

पटना के शास्‍त्रीनगर थाने की पुलिस ने शिवपुरी मोहल्‍ले के एक होटल में गुरुवार देर रात छापेमारी की। होटल के एक कमरे में प्रेमी युगल आपत्तिजनक काम कर रहे थे। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही युवक फरार हो गया।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 12:06 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 03:00 PM (IST)
प्रेमी संग पटना के एक होटल में इस तरह बर्थडे पार्टी मना रही थी प्रेमिका, पुलिस पहुंची तो यह था हाल
होटल में बैठकर प्रेमी-प्रेमिका कर रहे थे गैरकानूनी काम। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, आनलाइन डेस्‍क। होटल में कमरा बुक कर बर्थडे पार्टी करना एक युवती के लिए महंगा पड़ गया। एक तो शराब के नशे में पकड़ी गई तो दूसरी ओर कसमें वादे खाने वाला प्रेमी भी उसे छोड़कर फरार हो गया। मामला शास्‍त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्‍ले की है। यहां गुरुवार रात एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की। होटल के एक कमरे में प्रेमी युगल बंद था। पुलिस ने जब कमरा खुलवाया तो वहां की स्थिति देख हैरान रह गई। युवक-युवती दोनों शराब पी रहे थे। इस बीच चकमा देकर प्रेमी फरार हो गया। लेकिन युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिलीभगत को लेकर होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस देर शाम सूचना मिलने पर होटल में छापेमारी करने पहुंची थी। वहां युवक-युवती शराब पी रहे थे। पुलिस को देखते ही युवक फरार होने में सफल रहा।  

loksabha election banner

नशे की हालत में पकड़ी गई लड़की 

जानकारी के अनुसार शास्‍त्रीनगर थाने के शिवपुरी इलाके में एक बड़ा होटल है। उसमें प्रेमी युगल ने एक कमरा बुक कराया था। दोनों होटल के कमरे में जाम छलका रहे थे। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली क‍ि होटल में प्रेमी जोड़े शराब की पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां धावा बोला। लेकिन इसकी भनक प्रेमी को लग गई। वह लड़की को अकेला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की नशे की हालत में थी। जिस लड़के के साथ वह पार्टी कर रही थी। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। छानबीन की जा रही है।  दोनों को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

लड़की के जन्‍मदिन पर पार्टी के लिए बुक किया था कमरा 

पुलिस अधिकारी के अनुसार लड़की का जन्‍मदिन था। पार्टी के लिए उनलोगों ने कमरा बुक किया था। इसी बीच पुलिस ने वहां रेड किया। लड़का तो खिड़की से कूदकर भाग गया लेकिन लड़की ने बीयर पी रखी थी। इस कारण वह उठ नहीं पाई। लड़की पटना की ही रहने वाली है। उससे पूछताछ के आधार पर युवक को गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.