Move to Jagran APP

शादी के तीन दिन बाद पता चला पागल है पति, एक फिल्मी डायलाग से लड़की को कर लिया था राजी

छत से कूद कर जान देने की बात कह युवती को शादी के लिए राजी करवाया। शादी के तीन दिन बाद पता चला कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और अब उसका रांची में इलाज चल रहा है। लड़की खुद के साथ धोखा होने की बात कर रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 10:25 PM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 06:44 PM (IST)
शादी के तीन दिन बाद पता चला पागल है पति, एक फिल्मी डायलाग से लड़की को कर लिया था राजी
पटना में लड़की को शादी के बाद पति के पागल होने की जानकारी मिली। सांकेतिक तस्वीर।

जासं, पटना: बिहार में शादी टूटने की अजीब घटनाएं आए दिन सुनने को मिलती हैं। पटना के महिला थाने में आई शिकायतों की तस्दीक करें तो दंग रह जाएंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर पति और पत्नी की अनबन विकराल रूप ले रही है। शक के साथ खाने-पीने और मेकअप से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। ताजा घटना भी कुछ ऐसी ही है। एक युवक को लड़की इतनी पसंद आई कि उसने शादी के लिए कुछ भी करने की ठान ली। कहा कि मरना और जीना अब तुम्हारे ही साथ है। प्यार करने की बात कहकर लंबी-लंबी कहानियां तक सुना दीं। लड़के के द्वारा शोले फिल्म की तरह छत से कूदने की धमकी मिलते ही लड़की ने प्रेम पर मुहर लगा दी। शादी के बाद पता चला कि लड़का पागल है। अब मर्जी से सात फेरे लेने वाली लड़की अपना सिर पीट रही है। 

loksabha election banner

छत से कूदने की बात कर करा लिया राजी

दरअसल, राजधानी पटना के महिला थाने में शनिवार को अजीबोगरीब मामला आया है। छत से कूद कर जान देने की बात कह युवती को शादी के लिए राजी करवाया। शादी के दिन पता चला कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और अब उसका रांची में इलाज चल रहा है। 

सात फेरे लेने के बाद पता चली दिमागी बीमारी

पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले युवक ने छत पर चढ़कर कहा था कि अगर वह प्यार स्वीकार नहीं करती है तो छत से कूद कर जान दे देगा। लड़की जिद के आगे वह हार गई और शादी के लिए हामी भर दी। कुछ दिन ठीक चला और फिर शादी हो गई। शादी के तीन दिन बाद पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। उसके बाद युवक को इलाज के लिए रांची स्थित मानसिक आरोग्यशाला में भर्ती करवाया गया। महिला ने आवेदन में कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.