Move to Jagran APP

इंडिया पोस्ट से खाता खोलने में दिल्ली-पटना से भी आगे निकला ये शहर, जानिए

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोगों को जोड़ने में बिहार के गया शहर ने दिल्ली और पटना को भी पीछे छोड़ दिया है और नंबर वन बन गया है। जानिए इस रिपोर्ट में....

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 04:42 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 04:42 PM (IST)
इंडिया पोस्ट से खाता खोलने में दिल्ली-पटना से भी आगे निकला ये शहर, जानिए
इंडिया पोस्ट से खाता खोलने में दिल्ली-पटना से भी आगे निकला ये शहर, जानिए

गया [नीरज कुमार]। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोडऩे में गया पूरे देश में अव्वल रहा है। इसकी शुरुआत एक सितंबर से की गई थी। अब तक गया पोस्टल डिवीजन में 28,340 खाते खोले गए हैं। 

loksabha election banner

सिर्फ गया शाखा में 16,168 खाते खोले गए हैं। पांचों उपकेंद्र मिलाकर 19,935 खाते खोले गए। राष्ट्रीय स्तर पर गया ओवरऑल अव्वल रहा है। बुधवार के आंकड़े के अनुसार, हैदराबाद दूसरे और तेलंगाना का महबूबनगर तीसरे स्थान पर है। 

क्या है आइपीपीबी 

यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। आइपीपीबी से आधुनिक बैंकिंग की समस्त सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसमें डोर स्टेप बैंकिंग सेवा दी जाती है। बैंक के पास इलाके में सभी से परिचित और सर्वसुलभ डाकिए उपलब्ध हैं, जो बायोमेट्रिक सुविधा से युक्त एक स्मार्टफोन के माध्यम से वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के साथ ही वित्तीय मार्गदर्शक मित्र के रूप में भी उपस्थित रहते हैं।

कहा-गया के प्रवर डाक अधीक्षक ने 

 52 दिनों में आइपीपीबी में गया डाक प्रमंडल में 28340 खाते खोले गए हैं। इसमें गया अकेले 16168 खाता खोलकर देश में अव्वल रहा है। इससे लाभुकों को बेहतर सुविधा और लाभ मिल रहा है। 

रंजय कुमार सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक गया

बिहार में पटना 13 वें स्थान पर

शाखा         (23 अक्टूबर तक खोले गए खाते) 

रैंक   ब्रांच   खाता की संख्या 

1.    गया (सभी केंद्र)  19935

2.    हाजीपुर-11934

3.    छपरा 10570

4.    सासाराम-9451

5.   लखीसराय- 8385

6.   आरा-7994

7.  औरंगाबाद- 6843

8.  जहानाबाद-5458

9.  मोतिहारी-5340

10. बिहारशरीफ- 5141

11. सुपौल- 4641

12. सिवान- 4499

13. पटना- 4346

राष्ट्रीय स्तर पर स्थिति 

गया : 19,935

हैदराबाद : 16,912

महबूबनगर : 16,886


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.