मसौढ़ी में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी, फायरिंग
भगवानगंज थाना के दनारा गाव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग हुई।
पटना मसौढ़ी। भगवानगंज थाना के दनारा गाव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी और फायरिग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में एक पक्ष के तीन युवक जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर एसडीओ, एसडीपीओ भगवानगंज थाना समेत अनुमंडल के अन्य थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शात कराया। फिलहाल पुलिस गाव में कैंप कर रही थी। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इन्कार की है।
जानकारी के मुताबिक, दनारा स्थित विद्यालय के समीप शुक्रवार की शाम गाव के ही एक गुट के करीब दर्जनभर युवक जमा थे। वहा रहे दूसरे गुट के 3-4 युवकों को मारपीट कर भगा दिया। इसी दौरान आरोपित सभी युवक विद्यालय की छत पर चढ़ गए और लघुशका करने लगे। इसका विरोध आसपास के लोगों ने किया। इसके बाद युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन युवक चोटिल हो गए। इसी दौरान एक पक्ष के युवकों ने फायरिंग कर दी। हालाकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलने पर एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ सोनू कुमार राय, भगवानगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र राम, मसौढ़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक समेत अनुमंडल के अन्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि इसके पूर्व भी दो बार इस तरह की घटनाएं हुई हैं। भगवानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लुटेरा गिरफ्तार
फुलवारीशरीफ : जानीपुर पुलिस ने बग्घाटोला से प्रिंस कुमार को मोबाइल झपटने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पत्थरबाजी में तीन लोग हुए जख्मी