Result Scam : घोटाले को लेकर इंटर काउंसिल के चार कर्मचारी गिरफ्तार
बिहार बोर्ड के रिजल्ट घोटाला में पुलिस ने इंटर काउंसिल के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मनु महाराज ने कहा है कि घोटाले में उनकी संलिप्तता के पर्याप्त सबूत मिले हैं।
पटना [वेब डेस्क]। बिहार बोर्ड के रिजल्ट घोटाला की परतें एक के बाद एक खुलती जा रही हैं। इसी सिलसिले में आज एसआइटी ने इंटर काउंसिल के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनपर घोटाले में संलिप्तता के आरोप हैं।
विदित हो कि इस साल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) के इंटर साइंस व आर्ट्स टॉपर मीडिया से इंटरव्यू के दौरान विषय की आधारभूत जानकारी तक नहीं दे सके। आर्ट्स टॉपर ने तो यहां तक कह डाला कि 'प्रोडिकल साइंस' (पॉलिटिकल साइंस) में खाना बनाने की पढ़ाई होती है। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो सरकार ने एफआइआर कर जांच का आदेश दिया।
पढ़ें : चाचाओं ने गैंग रेप कर बना लिया वीडियो, छह साल तक करते रहे दुष्कर्म
इसके बाद एक-एक कर घोटाले की परतें उतरती गईं। इसमें बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद व वैशाली के विशुन राय कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय सहित कई बड़े लोगों व बोर्ड कर्मियों की संलिप्तता उजागर हुई। धीरे-धीरे सभी गिरफ्तार किए जाते रहे। आज की गिरफ्तारी इसी की कड़ी है। एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि गिरफ्तार इंटरव्यू काउंसिल कर्मियों के खिलाफ घोटाला में संलिप्तता के पर्याप्त सबूत मिले हैं।
यह भी पढ़ें : सलमान व अनुष्का पर लगे ये आरोप, बिहार की कोर्ट ने स्वीकार किया मुकदमा