Move to Jagran APP

बसौली गोलीकांड में नामजद चार अभियुक्‍त अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर, संपत्ति कुर्क करने पहुंची टीम

बहुचर्चित बसौली गोली कांड में नामजद 24 अभियुक्तों में से अबतक पुलिस 17 अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। इनमें कुछ ने पुलिस के समक्ष तो कुछ ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। शेष अभियुक्तों के यहां बुधवार को पुलिस फिर कुर्की जब्ती के मुहिम पर निकलने जा रही है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 01:24 PM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 01:24 PM (IST)
बसौली गोलीकांड में नामजद चार अभियुक्‍त अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर, संपत्ति कुर्क करने पहुंची टीम
अभियुक्‍त के घर कुर्की जब्‍ती के लिए पहुंची पुलिस। जागरण।

बक्सर, जेएनएन। जिले के बहुचर्चित बसौली गोली कांड में नामजद 24 अभियुक्तों में से अबतक पुलिस 17 अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। इनमें कुछ ने पुलिस के समक्ष तो कुछ ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। शेष बचे अभियुक्तों के यहां बुधवार को पुलिस फिर कुर्की जब्ती के मुहिम पर निकलने जा रही है।

loksabha election banner

नाले की जमीन को लेकर हुई थी फायरिंग

इसकी जानकारी देते औद्योगिक थनाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि सरकारी नाले की जमीन हड़पने के लिए सैकड़ों राउंड चली गोली में कुल 6 लोग जख्मी हुए थे। गोलीबारी की इस घटना में स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से बुलाए गए अपराधी भी शामिल थे। घटना की दर्ज प्रथमिकी में कुल 24 लोगों को नामजद किया गया था। जिनमे अब सिर्फ सात की गिरफ्तारी करनी शेष रह गई है। शेष बचे नामजदों के खिलाफ भी कुर्की जब्ती का कोर्ट से आदेश मिल चुका है। जिनकी सम्पत्ति आज कुर्क की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू करते हुए पुलिस टीम को बुला लिया गया है।

फायरिंग में आधा दर्जन लोग हो गए थे घायल

बताते चलें कि 18 मई को सरकारी जमीन पर बने नाले पर कब्जा के विवाद में हुई गोलीबारी की घटना में एक पक्ष द्वारा सैकडों राउंड गोलीबारी की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 6 लोगों को गम्भीर स्थिति में सदर अस्पताल भर्ती कराया था, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित ललन यादव और मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके कुछ ही दिन बाद तीन अन्य गिरफ्तार कर लिए गए थे। इस बीच पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश पर की गई ताबड़तोड़ छापेमारी से घबराकर पांच नामजदों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। जबकि कोर्ट से कुर्की जब्ती का आदेश मिलते ही पुलिस के सख्त रुख को देखते हुए तीन अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष तथा चार ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। शेष बचे आरोपितों के यहां आज फिर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.