Move to Jagran APP

बाढ़ में बेघर हो गए पटना के पांच हजार परिवार, 95 हजार रुपए तक मदद करेगी बिहार सरकार

पटना सदर प्रखंड के नकटा दियारा में 1513 कच्चे मकान ध्वस्त हुए हैं। मोकामा में सिर्फ एक सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं पंडारक में 10 झोपडिय़ों को नुकसान पहुंचा है। मनेर बख्तियारपुर पुनपुन और पटना सदर में पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 12:49 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 12:49 PM (IST)
बाढ़ में बेघर हो गए पटना के पांच हजार परिवार, 95 हजार रुपए तक मदद करेगी बिहार सरकार
बाढ़ के पानी में घिरा एक गांव। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Flood News: पटना जिले में आई बाढ़ में 2613 झोपड़‍ियां बह गईं। 2970 कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। 98 पक्के  मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। जिले के बाढ़ प्रभावित मनेर में 26 और बख्तियारपुर में 20 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। जिले में कुल 64 ग्रामीण सड़कों को नुकसान हुआ है। बाढ़ से नुकसान की भरपाई के लिए आपदा राहत मद से राशि की मांग की गई है। बाढ़ प्रभावित 10 प्रखंडों में सबसे अधिक झोपड़‍ियां धनरुआ में बही हैं। पटना सदर प्रखंड के नकटा दियारा में 1513 कच्चे मकान ध्वस्त हुए हैं। मोकामा में सिर्फ एक सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, पंडारक में 10 झोपडिय़ों को नुकसान पहुंचा है। मनेर, बख्तियारपुर, पुनपुन और पटना सदर में पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

loksabha election banner
  • दियारा में गिर रहे मकान, टूट रहे अरमान
  • बाढ़ में बह गईं 2613 झोपडिय़ां, 2970 कच्चे मकान ध्वस्त
  • पटना जिले में 64 सड़कें क्षतिग्रस्त, 98 पक्के मकानों को नुकसान

जानिए किसको मिलेगा कितना मुआवजा

  • 95100 रुपये मुआवजा क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मिलेगा
  • 3200 आंशिक नुकसान पर कच्चे घर के लिए
  • 5200 रुपये का प्रविधान पक्के मकान के लिए
  • 4100 रुपये मुआवजा मिलेंगे झोपड़‍ियों के लिए

सत्यापन के बाद मिलेगा मुआवजा  

नागरिक संपत्ति की बाढ़ में हुई क्षति की भरपाई के लिए आपदा राहत निधि से मुआवजे का प्रविधान है। 15 फीसद से कम क्षति को आंशिक नुकसान की श्रेणी में रखा गया है। कच्चे मकान की तुलना में झोपड़ी के लिए अधिक राशि दी जाएगी। जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह के अनुसार, नुकसान का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।

प्रखंडवार बाढ़ से क्षति

प्रखंड   - कच्चा घर - पक्का घर - झोपड़ी - रोड

अथमलगोला - 155 - 0    - 270   - 20

पटना सदर  - 1513  - 6  - 0     - 0

बख्तियारपुर  - 90   - 30  - 128  - 9

मोकामा    - 2       - 0       - 0     - 1

पंडारक   - 0         - 0      - 10    - 0

बाढ़     - 127      - 0     - 153   - 0

मनेर     - 1010   - 52    - 967  - 26

दानापुर  - 22     - 0      - 35    - 2

पुनपुन   - 30     - 10   - 25     - 5

धनरुआ - 70    - 0      - 1085  - 1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.