Move to Jagran APP

अचानक हुआ विस्‍फोट और उड़ गई घर की छत, छह घायल चार की स्थिति गंभीर

बिहार के नालंदा जिले में गैस विस्‍फोट होने से तीन बच्‍चों समेत पांच लोग झुलस गए। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को पीएमसीएच रेफर किया गया है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Wed, 28 Feb 2018 03:34 PM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 05:05 PM (IST)
अचानक हुआ विस्‍फोट और उड़ गई घर की छत, छह घायल चार की स्थिति गंभीर
अचानक हुआ विस्‍फोट और उड़ गई घर की छत, छह घायल चार की स्थिति गंभीर

नालंदा [जेएनएन]। बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाने के तेतरावां गांव में श्रवण पंडित के घर बुधवार की सुबह 6 बजे रसोई गैस सिलिंडर फटने तीन बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसने वालों में विजेन्द्र कुमार (40), रेखा देवी(40), रंजू कुमार (8), जूली कुमारी (6) व राजपाल (2) हैं। इसमें चार की हालत नाजुक बनी हुई है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार रसोई में सुबह खाना बनाने के लिए जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई गई, सिलिंडर विस्फोट कर गया। पूरे घर में आग लग गई। परिवार के सभी पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घर के एक कमरे की छत भी उड़ गई। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मानपुर थानाध्यक्ष को दी गई। उन्होंने अग्निशमन दस्ता बुलाया। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार सिलिंडर में लिकेज था। इस कारण धीरे-धीरे निकली गैस रसोई घर में फैल गई थी। सुबह जैसे ही गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई गई, पूरे घर में आग लग गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.