Move to Jagran APP

न्यूटन की हत्या के मामले में पांच नामजद

पटना के मसौढ़ी में न्यूटन की हत्या के मामले में पांच नामजद।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 01:46 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 06:15 AM (IST)
न्यूटन की हत्या के मामले में पांच नामजद
न्यूटन की हत्या के मामले में पांच नामजद

पटना (मसौढ़ी)। थाना के संघतपर स्थित मस्जिद के समीप रविवार की शाम न्यूटन की हत्या के मामले में पांच नामजद और आधा दर्जन अज्ञात नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

loksabha election banner

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि तिनेरी निवासी शिवम चचेरे भाई न्यूटन कुमार के साथ मसौढ़ी बाजार आया था। दोनों घर लौटने के दौरान संघतपर स्थित एक गुमटीनुमा दुकान पर रुक गए। इसी दौरान संघतपर के समीप घात लगाए अपराधियों को देख न्यूटन और शिवम भागने लगा। अपराधियों ने दौड़ाकर गोली मार दी। न्यूटन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम घायल है।

छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किए आठ कारतूस, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार की देर रात सघन छापेमारी कर आरोपितों में से तीन को आठ कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपितों के नाम बताने से पुलिस इन्कार करती रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास पिस्तौल भी थे। लेकिन पुलिस को देख फेंक दी। गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए चार युवकों से पूछताछ की जा रही है।

आरोपितों की गिरफ्तारी की माग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

तिनेरी निवासी न्यूटन कुमार की गोली मारकर हत्या और शिवम कुमार के घायल किए जाने की घटना के खिलाफ सोमवार की शाम बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च तारेगना स्टेशन परिसर से शुरू होकर कर्पूरी चौक तक गया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार पटेल ने कहा कि न्यूटन कुमार बजरंग दल का सदस्य था। आरोपितों को शीघ्र पुलिस गिरफ्तार करे नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।

दुकान बंद करने की दी धमकी

रविवार को न्यूटन कुमार की हत्या के खिलाफ करीब 50-60 किशोरों व युवकों ने सोमवार की शाम मेन रोड व स्टेशन रोड में घूम-घूमकर दुकानदारों को अपनी दुकानें मंगलवार को बंद रखने की धमकी दी। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित काली स्थान के पास उन युवकों को खदेड़ दिया।

चार-पांच दिन पूर्व ही जेल से निकला था न्यूटन

एक मामले में पूर्व में जेल गया न्यूटन बीते चार-पाच दिन पूर्व ही जेल से निकला था। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक, जेल से छूटने के बाद न्यूटन बीते दो दिन पूर्व अपनी पत्नी को अपने ससुराल से अपना घर लाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.