साइबराबाद की तर्ज पर बनेगी बिहार की पहली साइबर सिटी, जानिए...
बिहार के पटना में हैदराबाद के साइबराबाद की तर्ज पर एक साइबर सिटी बनाई जाएगी। पटना के मास्टर प्लान के तहत विकसित की जाने वाली इस साइबर सिटी कर फैलाव 17.6 वर्ग किलोमीटर में होगा।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 30 Oct 2016 03:05 PM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2016 11:32 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहार सरकार ने पटना के मास्टर प्लान के अंतर्गत पुनपुन के डुमरी में साइबर सिटी बनाने का फैसला किया है। राज्य का यह पहला आइटी हब होगा। यह साइबर सिटी हैदराबाद के पास बनाई गई साइबराबाद की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
यह साइबर सिटी एनएच 83 पर 17.6 वर्ग किमी क्षेत्र में बसाई जाएगी। पुनपुन में विकसित होने वाली सेटेलाइट सिटी के साथ जुड़ी होगी। साथ ही इसकी दोनों ओर दो-दो सेटेलाइट टाउनशिप भी बसाई जाएगी। इन चारों सेटेलाइट टाउनशिप से साइबर सिटी जुड़ी रहेगी।
साइबर सिटी कर फैलाव 17.6 वर्ग किलोमीटर में होगा। मास्टर प्लान में पुनपुन में विकसित की जाने वाली सेटेलाइट टाउनशिप 70 वर्ग किमी में रहेगी। इसमें आवासीय व व्यावसायिक तथा सार्वजनिक सुविधाएं भी रहेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें