संपतचक में रूई और च्यवनप्राश गोदाम में लगी भीषण आग, 16 लाख की संपत्ति जली
पटना में शनिवार को बड़ी घटना हो गई। यहां संपतचक के अब्दुल्लाह चक स्थित रूई और च्यवनप्राश गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने में व्यक्ति भी झुलस गया।
By Edited By: Published: Sat, 04 May 2019 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 08:58 AM (IST)
पटना, जेएनएन। संपतचक के अब्दुल्लाह चक स्थित रूई और च्यवनप्रा गोदाम में शनिवार की सुबह आग लग गई। जिसमें 16 लाख की संपत्ति जल लग गई। आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी भी झुलस गया। सूचना पाकर पहुंची दमकल की पाच गाड़ियों ने दो घटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थानेदार आलोक कुमार ने बताया कि रूई गोदाम के मालिक खुर्शीद अहमद ने आग लगने से 16 लाख की संपत्ति जलने की बात कही। आग लगने के कारणों की जाच करने में पुलिस जुटी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह रूई गोदाम से अचानक आग की लपटें उठने लगी और देखते-देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। रूई गोदाम के समीप च्यवनप्राश गोदाम को भी अपने चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में मकान मालिक रामपाल सिंह भी झुलस गए। आग लगने से आसपास के गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों आग बुझाने का काफी प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि समय रहते अगर दमकल की गाड़िया घटनास्थल पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। सूचना के डेढ़ घटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इससे लोगों में काफी नाराजगी दिखी। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
धनरुआ में मठ में लगी आग
धनरुआ थाना के अकौना गाव निवासी संत प्रभु पासवान के मठ में शुक्रवार की रात आग लग गई, जिसमें करीब 80 हजार की संपत्ति जल गई। आग लगने से मठ में रखे चावल, गेहूं व अन्य सामान जल गए। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संत प्रभु पासवान ने अज्ञात के खिलाफ धनरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अकौना गाव के ग्रामीणों ने धनरुआ सीओ से पीड़ित को मुआवजा प्रदान करने की गुहार लगाई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें