राजापुल के फल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली
पटना के राजापुल के समीप एक फल दुकान में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 04:11 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के राजापुर पुल के समीप एक फल दुकान में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जबकि लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
मिली जानकारी के अनुसार सूरज उर्फ साधु का राजपुल के समीप फल गोदाम है। यहीं पर वे रहते भी हैं। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे उनकी दुकान से अचानक आग लग गई। इसके पहले वे कुछ समझ पाते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। फल गोदाम में आग लगने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस बीच पटना-दीघा रूट पर ट्रैफिक जाम हो गया। स्थानीय लोग ने पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो फायरब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। मौक पर चार दमकल गाड़ियां पहुंची और आग बुझाई गई। घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं लाखों की संपत्ति जलने की बात सामने आ रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें