पटना में गैस लीकेज से एक दर्जन घरोें में लगी आग, बच्ची की मौत, लाखों की संपत्ति जली
पटना के मनेर में सोमवार को गैस लीकेज से भीषण आग लग गई। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।
पटना, जेएनएन। मनेर थाना क्षेत्र के मुंशी टोला में सोमवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान घरेलू एलपीजी गैस लीकेज से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना में करीब एक दर्जन घर जल गए। लपटों की चपेट में आने से एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं पांच जानवर भी जल गए। इसमें एक बकरी की मौत हो गई।
पीड़ितों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ी काफी देर बाद पहुंची। इसके बावजूद वाहन से पानी नहीं मिलने के वाद विवश होकर स्थानीय लोगों ने घरों से पानी एकत्रित कर आग पर काबू पाया। जिसके कारण घटना भयावह हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कीता चौहत्तर मध्य पंचायत के मुंजी टोला में कन्हाई ठाकुर रहते हैं। सोमवार की सुबह खाना बानने के क्रम में उनके घर के सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। इसी बीच उसे कहीं से चिंगारी मिल गई और घर में आग की लपटें उठने लगीं। धीरे-धीरे आग की चपेट आस पड़ोस के अन्य घर भी आ गए। वहीं घटना में रामाशंकर ठाकुर की आठ वर्ष की बेटी अमृता भी जल गई।
इसके पहले लोग उसे बचाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। दुर्घटना में वृंदा ठाकुर, मधेसवरा ठाकुर अरुण ठाकुर, भुलेलेट ठाकुर, कुनाल ठाकुर, जोगेंद्र ठाकुर, बच्चन ठाकुर, शंकर ठाकुर जितेंद्र ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, सुनील ठाकुर, मनोज ठाकुर और विक्रम ठाकुर के घर की संपत्ति भी जल गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप