उपेंद्र कुशवाहा समेत रालोसपा के 19 कार्यकर्ताओं पर FIR, लॉकडाउन में बैठक पड़ी महंगी
प्रशासन की बिना अनुमति के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के मामले में रालोसपा सुप्रीमो सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा समेत 19 नामजद व सौ अज्ञात कार्यकर्ताओं पर FIR कराई गई है।
रोहतास, जेएनएन। सासाराम में सोमवार को रालोसपा सुप्रीमो सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। करगहर के सेमरी रोड स्थित एक हाॅल में प्रशासन की बिना अनुमति के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के मामले में ये कार्रवाई की गई है। उनके साथ ही 19 नामजद व सौ अज्ञात कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा एफआइआर दर्ज कराई गई है। करगहर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि सेमरी रोड स्थित एक हाॅल में रालोसपा के विधानसभा पंचायत अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस बैठक की सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी। लॉकडाउन के बावजूद बैठक में फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन भी नहीं किया गया था। इसी को लेकर रालोसपा सुप्रीमो सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा 19 नामजद व सौ अज्ञात कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
वीडियो वायरल होने पर उठानी पड़ी फजीहत
बताया जाता है कि स्थानीय सेमरी रोड स्थित एक हॉल मे प्रशासन की बिना अनुमति के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के मामले में रालोसपा सुप्रीमो सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा समेत 19 नामजद व सौ अज्ञात कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि सेमरी रोड स्थित एक हॉल मे शनिवार को रालोसपा के विधान सभा पंचायत अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी। लॉकडाउन के बावजूद बैठक में फीजिकल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि बैठक का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन को काफी फजीहत उठानी पड़ी। जिसके बाद प्रशासन ने रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विरेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव हरिगोविंद पांडेय उर्फ गोलू पांडेय समेत 19 नामजद व सौ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी पर लॉकडाउन के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग तोड़ने का आरोप है।