पहले से कहीं और सरल हो जाएगा गूगल मैप पर रास्ता खोजना, नहीं होगी परेशानी
तकनीक के इस नए दौर में अब पहले से ज्यादा और सरल हो जाएगा गूगल मैप्स पर कोई रास्ता खोजना। यूजर्स को नहीं होगी किसी भी प्रकार की समस्या।
पटना [जेएनएन]। तकनीक के इस आधुनिक दौर में लोगों का जीना पहले की अपेक्षा काफी सरल हो चुका है। आए दिन आम लोगों के जीवन को और सरल बनाने के लिए नए नए तकनीकों का ईजाद किया जा रहा है।
अब देखिए ने गूगल मैप ने अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा तोहफा दिया है जिससे आप कहीं भी किसी समय आसानी से रास्ता ढूंढ सकते है। इस मैप में आपको इस बात की भी जानकारी मिल जाएगी कि उस जगह पर आप पहले से गए है कि नहीं। या फिर उस जगह को आपने कभी गूगल मैप पर खोजने की कोशिश की है कि नहीं।
मतलब साफ हैं. गूगल मैप यूजरों के एक खुशखबरी है। गूगल ने अपने आप को अपडेट करते हुए यूजर्स को एक नया 'तोहफा' दिया है। गूगल की सालाना कॉन्फ्रेंस में गूगल ने मैप्स को पहसे से ज्यादा मददगार और नए फीचर से लैस बना दिया है। अब यूजर्स को लोकेशन के मुताबिक कई अन्य सुझाव भी मिलने लगेंगे। इस सुझाव के साथ गूगल मैप यूजर को दिक्कतों का सामना अब नहीं करना पड़ेगा। इन फीचर में नया टैब, फूड व ड्रिंक आउटलेट, ग्रुप प्लानिंग जैसी कई जरूरी सुविधाएं भी शामिल हैं।
गूगल ने एआर फीचर का ऐलान किया है। इसके चलते मैप्स में अब रास्ता को समझने में और आसानी होगी। इससे यूजर को वॉकिंग डायरेक्शन, ऐरो, लैंडमार्क, मैप्स और संभवत: एक एनीमेटिड क्रिएचर की मदद मिलेगी। यह स्ट्रीट व्यू पावर्ड नेविगेशन फीचर है जो कैमरा के इस्तेमाल कर 3डी वातावरण क्रिएट कर देगा। कंपनी का कहना है कि इस विज़ुअल पोजिशनिंग सिस्टम के जरिए यूजर आसानी से लैंडमार्क की पहचान कर सही रास्ता पकड़ पाएंगे।
नए एक्सप्लोर टैब की मदद से यूजर लोकेशन के आस-पास की सारी मनपसंद जगह देख पाएंगे। टैब यूजर को एक्टिविटी, रेस्त्रां, कॉफी शॉप, इवेंट और अन्य लोकप्रिय सूची दिखाना शुरू कर देगा। यह सुझाव लोकल गाइड्स के आधार पर यूजर को दिए जाएंगे।
मशीन लर्निंग की पावर और एकत्रित किये गए डेटा की मदद से यह सेवा यूजर को वेन्यू आदि के बारे में बताएगी। चुनिंदा फूड या ड्रिंक के वेन्यू इसकी मदद से आसानी से पता चल जाएंगे। यह ऐसी भी जगह बताएगी जहां पहले आप जा चुके होंगे या कभी इसकी पड़ताल मैप की मदद से की होगी।