Move to Jagran APP

दानापुर मंडल से चलने वाली गाड़ियों का कल से बदल जाएगा समय, जानें कौन सी हैं ये

दानापुर मंडल से चलने वाली कई गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। यहां सारी सूची है। देखें।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 04:19 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 04:19 PM (IST)
दानापुर मंडल से चलने वाली गाड़ियों का कल से बदल जाएगा समय, जानें कौन सी हैं ये
दानापुर मंडल से चलने वाली गाड़ियों का कल से बदल जाएगा समय, जानें कौन सी हैं ये

पटना, जेएनएन। अगर आप भी एेसी ट्रेन से सफर करते हैं जिसका रूट दानापुर मंडल है तो ये खबर आपके  लिए है। कल यानी एक फरवरी से कुछ ट्रेनों की समय सारिणी में परिवर्तन किया जा रहा है। तकनीकी कारणों से दानापुर मंडल से चलने वाली कुछ सवारी गाड़ियों का समय एक फरवरी से बदल जाएगा। ये जानकारी सीपीआरओ राजेश कुमार की ओर से दी गई है।

prime article banner

   इनमें किउल-गया रेलखंड पर चलने वाली 63317/63318 किउल-गया-किउल मेमू, 63320 गया-किउल मेमू, 53627/53630 किउल-गया-किउल सवारी गाड़ी एवं 53403 रामपुर हाट-गया पैसेंजर शामिल हैं। साथ ही 63250 गया-पटना मेमू, 63253 पटना-गया मेमू, 63207 झाझा-पटना मेमू, 53231 तिलैया-दानापुर पैसेंजर, 53225 बख्तियारपुर-गया पैसेंजर, 53209 राजगीर-फतुहा पैसेंजर एवं 55007 पाटलीपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है।। गाड़ी संख्या 55007 पाटलीपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन पाटलीपुत्र स्टेशन से शाम पांच बजे खुलेगी और शाम 6:45 बजे गोल्डेनगंज पहुंचेगी। राजगीर-फतुहा पैसेंजर 53209 राजगीर से सुबह साढ़े छह बजे खुलकर 08.36 बजे सुल्तानपुर हॉल्ट पहुंचेगी। इसके बाद दनियावां और फतुहा के बीच पुराने समय पर चलेगी।

गया रूट की अधिकतर ट्रेनों का समय बदला
इसके अलावा गाड़ी सं. 63319 किउल-गया मेमू अब गया स्टेशन से 22.05 बजे के बदले 23.40 बजे पहुंचेगी तथा शेष समय यथावत रहेगी। गाड़ी सं. 63315 झाझा-गया मेमू अब गया स्टेशन 20.25 बजे के बदले 20.40 बजे पहुंचेगी तथा गाड़ी सं. 63316 गया-झाझा मेमू अब झाझा स्टेशन 13.00 बजे के बदले 13.30 बजे पहुंचेगी। गाड़ी सं. 53629 किउल-गया सवारी गाड़ी अब गया स्टेशन 18.00 बजे के बदले 18.20 बजे पहुंचेगी, गाड़ी सं. 53226 गया-बख्तियारपुर सवारी गाड़ी अब बख्तियारपुर स्टेशन 14.00 बजे के बदले 14.30 बजे पहुंचेगी, गाड़ी सं. 53232 दानापुर-तिलैया सवारी गाड़ी अब तिलैया स्टेशन 15.00 बजे के बदले 15.50 बजे, गाड़ी सं. 63228 पं. दीनदयाल उपाध्याडय जं.-पटना मेमू अब पटना जं. 21.10 बजे के बदले 21.40 बजे, गाड़ी सं. 63231 पटना-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. मेमू अब पं. दीनदयाल उपाध्या य जं. 04.20 बजे के बदले 04.10 बजे, गाड़ी सं. 63282 पटना-पाटलीपुत्र मेमू अब पाटलीपुत्र 17.00 बजे के बदले 17.25 बजे पहुंचेगी।
पाटलिपुत्र जं. से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी प्रभाव
वहीं, गाड़ी सं. 63288 पाटलीपुत्र-बरौनी मेमू अब पाटलीपुत्र से 17.05 बजे के बदले 17.40 बजे और दीघा ब्रिज हाल्ट 6 से 17.11 बजे के बदले 17.45 बजे, पहलेजा घाट से 17.21 बजे के बदले 18.01 बजे खुलेगी। गाड़ी सं. 63280 पटना-बरौनी मेमू अब पाटलीपुत्र से 20.50 बजे के बदले 20.40 बजे खुलेगी और दीघा ब्रिज हाल्ट 20.56 बजे के बदले 20.46 बजे खुलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.