Move to Jagran APP

शादी का झांसा दे एयरपोर्ट कर्मी का शोषण, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर एयरपोर्ट पर तैनात महिला का किया शोषण

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 08:37 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 08:37 AM (IST)
शादी का झांसा दे एयरपोर्ट कर्मी का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा दे एयरपोर्ट कर्मी का शोषण, आरोपी गिरफ्तार

पटना (आरा)। शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। घटना आरा टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर, धरहरा इलाके की है। पीड़िता पटना एयरपोर्ट पर कार्यरत है। पीड़िता ने आरा के महिला थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।आरा बाल पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक सुदर्शन शर्मा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वे भागलपुर के मूल निवासी हैं।

loksabha election banner

एसपी सुशील कुमार के अनुसार दर्ज प्राथमिकी में शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का आरोप है। पुलिस छानबीन कर रही है। मंगलवार को पीड़ित महिला का मेडिकल सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। बयान 164 के तहत कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। वह भी मूल रूप से भागलपुर जिले की निवासी है।

जनवरी से ही एक-दूसरे के संपर्क में थे दोनों : बताया जा रहा कि भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला पटना एयरपोर्ट पर कार्यरत है। वह दानापुर ग‌र्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। आरा के बाल पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक सुदर्शन शर्मा भी भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वर्तमान में आरा में कार्यरत है। यहां किराए पर रहते हैं। जनवरी 2020 से ही दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं। महिला लॉकडाउन के कारण पटना छोड़कर उनके आवास पर आ गई थी।

लॉकडाउन का हवाला दे टालमटोल का आरोप : आरोप है कि मार्च 2020 में पहली बार बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया गया। इसके बाद आए दिन यौन शोषण का आरोप है। शादी का दबाव बनाने पर लॉकडाउन का हवाला देकर टालमटोल किए जाने का आरोप है। 13 मई को महिला को भागलपुर घर पर पहुंचा दिया गया। बातचीत बंद कर दी गई। महिला फिर पांच जून को आरा आ गई। आरोप है कि पीड़िता के परिवार को धमकी दी गई कि थाने में शिकायत करेगी तो बर्बाद कर देंगे। महिला द्वारा इसकी शिकायत भोजपुर एसपी से की गई। एसपी के आदेश पर पहले आरा के महिला थाना में केस दर्ज किया गया। देर शाम अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.