Move to Jagran APP

परीक्षार्थी गण कृपया ध्‍यान दें, बिहार में आज से आपके लिए 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें ...देखें पूरी लिस्‍ट

कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के दौरान ट्रेन सेवाएं सामान्‍य नहीं हैं। इस कारण परीक्षार्थी परेशान न हाें इसलिए बिहार में आज से 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 07:18 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 09:02 AM (IST)
परीक्षार्थी गण कृपया ध्‍यान दें, बिहार में आज से आपके लिए 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें ...देखें पूरी लिस्‍ट
परीक्षार्थी गण कृपया ध्‍यान दें, बिहार में आज से आपके लिए 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें ...देखें पूरी लिस्‍ट

पटना, जेएनएन। कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Infection) को लेकर जारी लॉकडाउन (Lockdown) के बीच बिहार में परीक्षाओं का दौर भी शुरू हो चुका है। ऐसे में सवाल यह उठा है कि परीक्षार्थी दूसरे शहरों में परीक्षा देने कैसे जाएंगे? इसका समाधान लेकर आया है रेलवे। बिहार में शुरू जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर पूर्व-मध्य रेल ने दो सितंबर से 15 सितंबर तक 20 जोड़ी परीक्षा स्‍पेशल ट्रेनें (Examination Special Trains) चलाने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

खोले गए टिकट काउंटर, मोबाइल पर भी उपलब्‍ध

पूर्व-मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया, राज्य सरकार की ओर से जेईई प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने की सुविधा के लिए सवारी गाडि़यों (Passenger Trains) के परिचालन करने की मांग की गई थी। इन ट्रेनों के रूट पर पड़ने वाले स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटर खोले गए हैं। इसके साथ ही यूटीएस ऑन मोबाइल पर भी इन ट्रेनों के अनारक्षित टिकट उपलब्ध हैं।

बिहार के परीक्षा सेंटर वशहरों को जोड़ रहीं ट्रेनें

ये परीक्षा स्‍पेशल ट्रेनें बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ रहीं हैं, जहां आम तौर पर विभिन्‍न परीक्षाओं के सेंटर पड़ते रहे हैं। इनकी टाइमिंग में परीक्षाओं को ध्‍यान में रखा गया है।

आइए नजर डालते हैं इस ट्रेनों पर

ट्रेन नं.           कहां से कहां तक 

03211      पटना-गया 63255 मेमू

03212      गया-पटना  63244 मेमू

03261      फतुहा-बक्सर 63261 मेमू

03262      बक्सर-फतुहा 63262 मेमू

03217      मोकामा-दानापुर 63217 मेमू

03218      दानापुर-मोकामा 63218 मेमू

03311      मुजफ्फरपुर-रक्सौल 63311 मेमू

03312      रक्सौल-मुजफ्फरपुर 63312 मेमू

03350      समस्तीपुर-सहरसा 63350 मेमू

03349      सहरसा-समस्तीपुर 63349 मेमू

03252      समस्तीपुर-सहरसा 63348 मेमू

03251      सहरसा-समस्तीपुर 63347 मेमू

03269      समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर 63269

03270      मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर 63270

03314      बरौनी-कटिहार 63302 मेमू

03313      कटिहार-बरौनी  63301 मेमू

03316      समस्तीपुर-कटिहार 63304 मेमू

03315      कटिहार-समस्तीपुर 63303 मेमू

03283      बरौनी-पटना  63283 मेमू

03284      पटना-बरौनी  63284 मेमू

03253      सोनपुर-छपरा  63353 मेमू

03254      छपरा-सोनपुर  63352 मेमू

03267      मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र  63267  

03268      पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर 63268

03291      गया-डेहरी  63291 मेमू

03292      डेहरी-गया 63292 मेमू 03356 गया-किउल 63356 मेमू

03355      किउल-गया  63355 मेमू

03546      गया- पटना  63246 मेमू

03545      पटना-गया  63253 मेमू

03253      पटना-गया  63245 मेमू

03254      गया-पटना  63258 मेमू

03339      राजगीर-दानापुर 63339 मेमू

03340      दानापुर-राजगीर 63340 मेमू

03318      गया-किउल 63318 मेमू

03317      किउल-गया  63319 मेमू

05215      रक्सौल-पाटलिपुत्र 75215 मेमू

05216      पाटलिपुत्र-रक्सौल 75216 मेमू

05218      रक्सौल-समस्तीपुर 75230 मेमू

05217      समस्तीपुर-रक्सौल 75227 मेमू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.