Move to Jagran APP

Examination Special Trains: कोरोना काल में देनी है परीक्षा तो न हों परेशान, ये स्‍पेशल ट्रेनें हैं ना

Examination Special Trains कोराना संक्रमण के दौर में परीक्षाएं हो रहीं हैं। ऐसे में परीक्षार्थी परेशान न हों इसके लिए रेलवे ने कई स्‍पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जानिए इनके बारे में।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 04:56 PM (IST)
Examination Special Trains: कोरोना काल में देनी है परीक्षा तो न हों परेशान, ये स्‍पेशल ट्रेनें हैं ना
Examination Special Trains: कोरोना काल में देनी है परीक्षा तो न हों परेशान, ये स्‍पेशल ट्रेनें हैं ना

पटना, जेएनएन। बिहार में कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Infection) को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) के बीच परीक्षाएं शुरू हो चुकीं हैं। जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदेश के कोने-कोने से परीक्षार्थियों को बड़े शहरों में स्थित सेंटर जाना है। उनकी सुविधा के लिए पूर्व-मध्य रेल (East Central Rail) प्रबंधन की ओर से एक से 13 सितंबर तक नौ जोड़ी इंटरसिटी स्पेशल ट्रेनों (Intercity Special Trains) के परिचालन की अनुमति दी गई है। उन ट्रेनों की सभी सीटें आरक्षित हैं। ये ट्रेनें दो सितंबर से 15 सितंबर तक चलाई जा रहीं 20 जोड़ी परीक्षा स्‍पेशल ट्रेनों (Examination Special Trains) के अतिरिक्‍त हैं।

loksabha election banner

जानिए कैसे ले सकते इन ट्रेनों के टिकट

इंटरसिटी एक्‍सप्रेस के लिए पहले से आरक्षित काउंटर अथवा आइआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट लेना अनिवार्य होगा। साथ ही यात्रा के दौरान परीक्षार्थियों व यात्रियों को कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके अतिरिक्‍त छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने की सुविधा के लिए सवारी गाडि़यों (Passenger Trains) का भी परिचालन किया जा रहा है। उनके लिए रूट पर पड़ने वाले स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटर खोले गए हैं। यूटीएस ऑन मोबाइल पर भी इन ट्रेनों के अनारक्षित टिकट उपलब्ध हैं।

इंटरसिटी ट्रेनों का विवरण, एक नजर

02567/ 02568 सहरसा-पटना सहरसा स्पेशल: यह ट्रेन राज्यरानी की समय सारणी, कोचों के संयोजन एवं परिचालन के दिन के हिसाब से चलेगी। अप-डाउन दिशा में सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगडिय़ा, बेगुसराय, मोकामा, बख्तियारपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

03234/ 05733 दानापुर-राजगीर-दानापुर स्पेशल: इंटरसिटी एक्सप्रेस राजगीर इंटरसिटी के अनुरुप चलेगी।

05713/ 05714 कटिहार-पटना-कटिहार स्पेशल: कटिहार से पटना जंक्शन तक पूर्व के समय सारणी के मुताबिक चलेगी।

03249/ 03250 पटना-भभुआ रोड-पटना स्पेशल: वाया आरा अप एवं डाउन दिशा में दानापुर, बिहटा, आरा, पीरो, बिक्रमगंज, सासाराम, कुदरा स्टेशनों पर रुकेगी।

03243/ 03244 पटना-भभुआ रोड-पटना स्पेशल: ट्रेन अपने पुराने समय सारणी व शिड्यूल के मुताबिक चलेगी। यह ट्रेन पुनपुन, तारेगना, जहानाबाद, मकदूमपुर गया, गया, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, सोननगर, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, कुदरा स्टेशनों पर रुकेगी।

05549/ 05550 जयनगर-पटना- जयनगर स्पेशल: अपने पुराने समय सारणी से चलते हुए मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, भगवानपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलीपुत्र स्टेशन पर रुकते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी।

03226/ 03225 राजेंद्रनगर-जयनगर-राजेंद्रनगर स्पेशल: ट्रेन पुराने जयनगर इंटरसिटी के समय सारणी से चलेगी। यह ट्रेन पटना सिटी, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, बरौनी, बछवारा, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, लहेरियासराय, दरभंगा, सकरी, मधुबनी, राजनगर स्टेशन पर रुकेगी।

03228/ 03227 राजेंद्रनगर-सहरसा- राजेंद्रनगर स्पेशल: अप एवं डाउन दिशा में पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, बरौनी, बेगुसराय, साहिबपुर कमाल, खगडिय़ा, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर रुकेगी।

03205/ 03206 सहरसा-पाटलिपुत्र-सहरसा स्पेशल: पुराने जनहित एक्सप्रेस  सिमरी, बख्तियारपुर, मानसी, खगडिय़ा, बेगुसराय, बरौनी, महनार  रोड, हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

परीक्षा स्‍पेशल पैसेंजर ट्रेनें भी उपलब्‍ध

उपरोक्‍त इंटरसिटी ट्रेनों के अलावा दो सितंबर से परीक्षा स्‍पेशन पैसेंजर ट्रेनें भी चलाई जा रहीं हैं।

ट्रेन संख्‍या          कहां से कहां तक

- 03211      पटना-गया 63255 मेमू

- 03212      गया-पटना  63244 मेमू

- 03217      मोकामा-दानापुर 63217 मेमू

- 03218      दानापुर-मोकामा 63218 मेमू

- 03261      फतुहा-बक्सर 63261 मेमू

- 03262      बक्सर-फतुहा 63262 मेमू

- 03270      मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर 63270

- 03311      मुजफ्फरपुर-रक्सौल 63311 मेमू

- 03312      रक्सौल-मुजफ्फरपुर 63312 मेमू

- 03313      कटिहार-बरौनी  63301 मेमू

- 03314      बरौनी-कटिहार 63302 मेमू

- 03315      कटिहार-समस्तीपुर 63303 मेमू

- 03316      समस्तीपुर-कटिहार 63304 मेमू

- 03349      सहरसा-समस्तीपुर 63349 मेमू

- 03350      समस्तीपुर-सहरसा 63350 मेमू

- 03251      सहरसा-समस्तीपुर 63347 मेमू

- 03252      समस्तीपुर-सहरसा 63348 मेमू

- 03267      मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र  63267  

- 03268      पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर 63268

- 03269      समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर 63269

- 03291      गया-डेहरी  63291 मेमू

- 03292      डेहरी-गया 63292 मेमू 03356 गया-किउल 63356 मेमू

- 03313      कटिहार-बरौनी  63301 मेमू

- 03314      बरौनी-कटिहार 63302 मेमू

- 03315      कटिहार-समस्तीपुर 63303 मेमू

- 03316      समस्तीपुर-कटिहार 63304 मेमू

- 03253      सोनपुर-छपरा  63353 मेमू

- 03254      छपरा-सोनपुर  63352 मेमू

- 03283      बरौनी-पटना  63283 मेमू

- 03284      पटना-बरौनी  63284 मेमू

- 03317      किउल-गया  63319 मेमू

- 03318      गया-किउल 63318 मेमू

- 03339      राजगीर-दानापुर 63339 मेमू

- 03340      दानापुर-राजगीर 63340 मेमू

- 03355      किउल-गया  63355 मेमू

- 03545      पटना-गया  63253 मेमू

- 03546      गया- पटना  63246 मेमू

- 03253      पटना-गया  63245 मेमू

- 03254      गया-पटना  63258 मेमू

- 05215      रक्सौल-पाटलिपुत्र 75215 मेमू

- 05216      पाटलिपुत्र-रक्सौल 75216 मेमू

- 05218      रक्सौल-समस्तीपुर 75230 मेमू

- 05217      समस्तीपुर-रक्सौल 75227 मेमू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.