Move to Jagran APP

नहीं रहे तुलसी दास मेहता, नीतीश-राबड़ी ने जताया दुख, राजद ने कार्यालय का झुकाया झंडा

पूर्व मंत्री के निधन पर सभी मर्माहत। अपूरणीय क्षति नीतीश-राबड़ी। स्तब्ध और मर्माहत हूं विजय चौधरी। समाज में उनका बड़ा योगदान नित्यानंद। राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी क्षति नीरज।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 10:45 PM (IST)
नहीं रहे तुलसी दास मेहता, नीतीश-राबड़ी ने जताया दुख, राजद ने कार्यालय का झुकाया झंडा
नहीं रहे तुलसी दास मेहता, नीतीश-राबड़ी ने जताया दुख, राजद ने कार्यालय का झुकाया झंडा

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी नेता तुलसी दास मेहता के निधन पर राजनीतिक दलों ने शोक जताया है। सूचना मिलते ही राजद के झंडे को आधा झुका दिया गया। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, स्पीकर विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं राजद के कई वरीय नेता दिवंगत तुलसी दास के अंतिम दर्शन को पहुंचे। 

prime article banner

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि तुलसीदास मेहता प्रखर समाजवादी थे। अपने मृदुभाषी स्वभाव और राजनीति में अपने उच्च आदर्शों के लिए सदैव जाने जाते रहे। अपने इसी व्यवहार के कारण अपने क्षेत्र में भी वह काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। 

तुलसी दास मेहता राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक मेहता के पिता थे। राजद नेताओं ने उनके निधन को समाजवादी परिवार की बड़ी क्षति बताई है। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में तुलसी दास को समाजवादी विचारधारा का मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि राजद परिवार को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। विधायक तेज प्रताप यादव, सांसद मीसा भारती, राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे, अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन एवं चित्तरंजन गगन ने भी शोक जताया। 

स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि उनका जीवन सादगीपूर्ण था और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। उनके निधन की खबर से मैं स्तब्ध और मर्माहत हूं। नीरज ने कहा कि तुलसी दास विधायिका में लंबे समय तक प्रभावकारी भूमिका एवं सार्वजनिक सहभागिता के लिए जाने जाते रहे। उनका निधन सार्वजनिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी क्षति है। शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि वे गरीबों के हितैषी थे। रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह उनकी निजी क्षति है। 

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मेहता के निधन से राजनीति की बड़ी क्षति हुई है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि है तुलसी दास मेहता सामाजिक व राजनीतिक जीवन क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, निवेदिता सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह और राधामोहन शर्मा ने भी शोक प्रकट किया है। जदयू के नेता नंदकिशोर कुशवाहा ने भी शोक व्यक्त किया है। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तुलसी दास मेहता के निधन से बिहार को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षति हुई है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह, सुबोध कुमार, एचके वर्मा, राजेश राठौर आदि ने भी शोक व्यक्त किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.